AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सिंचाई नाला अतिक्रमण कर फेरोलेज फैक्ट्री निर्माण का आरोप, उपायुक्त को आवेदन सौंप रोक लगाने की मांग

गिरिडीह : सदर प्रखंड के उदनाबाद पंचायत स्थित जम्बाद में शिवम आयरन फैक्ट्री द्वारा निर्माण किये जा रहे फेरोलेज फैक्ट्री का विरोध स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जारी है. ग्रामीण लगातार फैक्ट्री निर्माण के विरोध में आंदोलनरत है. शनिवार को इस सम्बंध में ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन सौंपा है. आवेदन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : सदर प्रखंड के उदनाबाद पंचायत स्थित जम्बाद में शिवम आयरन फैक्ट्री द्वारा निर्माण किये जा रहे फेरोलेज फैक्ट्री का विरोध स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जारी है. ग्रामीण लगातार फैक्ट्री निर्माण के विरोध में आंदोलनरत है. शनिवार को इस सम्बंध में ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन सौंपा है.

आवेदन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि शिवम आयरन फैक्ट्री द्वारा गैरमजरुआ ज़मीन पर स्थित सिंचाई नाले को अतिक्रमण कर फैक्ट्री निर्माण किया जा रहा है. आवेदन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मौजा जम्बाद थाना नम्बर 282, खाता नम्बर 98 प्लोट नम्बर 389, 412 गैरमजरुआ खास खाता का किस्म नाला खतियान में दर्ज है एवं मौजा राउतगादी थाना नम्बर 283 खाता नम्बर 05 प्लोट नम्बर 675 गैरमजरुआ खाता किस्म नाला खतियान में दर्ज है. ग्रामीणों का आरोप है कि सभी सरकारी आमहित वाले जमीन में अवैध तरीके से अतिक्रमण कर फैक्ट्री निर्माण किया जा रहा है.

ग्रामीणों ने आवेदन की प्रतिलिपि गिरिडीह अनुमंडलाधिकारी, सदर अंचल अधिकारी, गिरिडीह सांसद, गिरिडीह विधायक को देते हुए गैरमजरुआ ज़मीन की अविलम्ब जांच कराते हुए फैक्ट्री निर्माण में रोक लगाए जाने की मांग की है. वरना आंदोलन की बात कही है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

आवेदन देने वाले ग्रामीणों में किशुन दास, नरेश कुमार यादव, राहुल कुमार सिन्हा, नागेश्वर वर्मा, शंकर राणा, गिरजा प्रसाद वर्मा, रामेश्वर सोरेन, सुरेन्द्र कुमार वर्मा, राजेंद्र प्रसाद यादव आदि शामिल है.

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories