TOP BANNER
Sponsored

दो बच्चों के पिता ने रचाई दूसरी शादी, पहली पत्नी पहुंची थाने

गावां : गावां थाना क्षेत्र के पंडरिया निवासी संगीता देवी ने अपने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए गावां थाना में न्याय की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि दस वर्ष पूर्व मेरी शादी गावां थाना क्षेत्र के पंडरिया निवासी लालू प्रसाद यादव पिता प्रसादी यादव के साथ हिन्दू रीति

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 21, 2021 Dec 21 55 Views
Share

गावां : गावां थाना क्षेत्र के पंडरिया निवासी संगीता देवी ने अपने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए गावां थाना में न्याय की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि दस वर्ष पूर्व मेरी शादी गावां थाना क्षेत्र के पंडरिया निवासी लालू प्रसाद यादव पिता प्रसादी यादव के साथ हिन्दू रीति रिवाज से हुआ था। विवाह के बाद मैं अपने ससुराल पंडरिया में रहती थी। इस बीच मुझे दो पुत्र हुए। पहला पुत्र चार वर्ष व दूसरा पुत्र दो वर्ष का है। मेरे पति लालू प्रसाद यादव दिल्ली में काम करते हैं।

उन्होंने पिछले 14 दिसंबर को पंडरिया निवासी राहुल यादव की पत्नी रूपा देवी से दूसरा विवाह कर लिया। राहुल अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में ही रह रहा था। उक्त विवाह का वीडियो भी सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ है। जब मैंने वह आस पड़ोस के लोगों ने मेरे पति से बात की तो उसने स्पष्ट कहा कि मैं रूपा देवी के साथ शादी कर लिया हूं। अतः पहली पत्नी को नहीं रखेंगे।
इधर, गावां ग्राम प्रधान अनुरूपा देवी ने प्रशासन से इस संबंध में जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories