TOP BANNER
Sponsored

क्रेस्ट केयर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के निदेशक डॉ सुशील कुमार अचीवर्स अवार्ड से हुए सम्मानित

राज्यपाल के हाथों मिला सम्मान गिरिडीह : कोरोना काल में जब खून का रिश्ता भी साथ छोड़ रहा था। मदद से सभी जी चुराने लगे थे। ऐसे विपरित समय में सामने आकर दूसरों की सेवा करने वाले झारखंड राज्य के 24 विभूतियों को अखबार दैनिक जागरण आईनेक्स्ट के द्वारा राजधानी रांची में कार्यक्रम आयोजित कर

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 21, 2021 Dec 21 39 Views
Share

राज्यपाल के हाथों मिला सम्मान

गिरिडीह : कोरोना काल में जब खून का रिश्ता भी साथ छोड़ रहा था। मदद से सभी जी चुराने लगे थे। ऐसे विपरित समय में सामने आकर दूसरों की सेवा करने वाले झारखंड राज्य के 24 विभूतियों को अखबार दैनिक जागरण आईनेक्स्ट के द्वारा राजधानी रांची में कार्यक्रम आयोजित कर अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि गवर्नर रमेश बैस व विशिष्ट अतिथि विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो मौजूद रहे। इस समारोह में गिरिडीह जिले के जमुआ में संचालित क्रेस्ट केयर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के निदेशक डॉ सुशील कुमार को भी सम्मानित किया गया। राज्यपाल रमेश बैस के हाथों उन्हें सम्मानित किया गया।

राज्यपाल के हाथों अचीवर्स अवार्ड पाकर डॉ सुशील काफी गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सेवा के लिए सम्मान दिए जाने पर धन्यवाद ज्ञापन किया। साथ ही कहा कि सेवा का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।

MIDDLE
Sponsored

कर्मियों ने दी बधाई

वहीं अस्पताल कर्मी भी निदेशक डॉ सुशील के सम्मानित होने पर काफी खुशी महसूस कर रहे हैं। सभी ने इसको लेकर डॉ सुशील कुमार को बधाई दी है।

इन्हें किया गया सम्मानित

गौरतलब है कि कार्यक्रम में कुल 24 विभूतियों को सम्मानित किया गया है। सम्मान पाने वालों में अमरेश कुमार, डॉ अनुज कुमार, अनुराग मिश्रा, कुमुद झा, कुंदन कुमार, कुसुम, रंजीता सिंह मुंडा, लाल प्रवीर नाथ शाहदेव, महबूब आलम, डॉ मणि मुक्ता, मनीष कुमार, मुकेश लाल, नवजोत अलंग रूबल, रंजीत सिंह राजपाल, डॉ पंकज कुमार, डॉ पंकज सोनी, पिंकी कुमारी, डॉ प्रकाश, प्रवीण गोस्वामी, रश्मी साहा , सजीत लकड़ा, शाहनवाज, डॉ सुशील कुमार, वंदना उपाध्याय,विश्वजीत घटक शामिल हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories