TOP BANNER
Sponsored

लापता युवक का खंडोली डैम में तैरता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खंडोली डैम में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इस दौरान शव की पहचान पचंबा थाना क्षेत्र के बोडो निवासी वसीम अंसारी के 22 वर्षीय पुत्र जसीम अंसारी के रूप में की गई। 21 जनवरी से नहीं लौटा था घर परिजनों ने बताया कि जसीम अंसारी

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jan 27, 2023 Jan 27 41 Views
Share

गिरिडीह : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खंडोली डैम में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इस दौरान शव की पहचान पचंबा थाना क्षेत्र के बोडो निवासी वसीम अंसारी के 22 वर्षीय पुत्र जसीम अंसारी के रूप में की गई।

21 जनवरी से नहीं लौटा था घर

परिजनों ने बताया कि जसीम अंसारी 21 जनवरी को घर से निकला और फिर वापस नहीं लौटा। इसके बाद से परिजन लगातार उसके खोजबीन में जुटे थे। खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने पचंबा थाना में आवेदन देकर उसे ढूंढने की मांग की। इसी बीच एक दिन गायब जसीम का जैकेट खंडोली डैम के पास मिला। डैम में गोताखोर के जरिए उसे तलाशा गया पर नहीं मिला। इसी बीच आज सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने डैम में शव को देखा और पुलिस व परिजन को सूचना दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और जसीम की पहचान की। वहीं पुलिस भी पहुंची और शव को डैम से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना को लेकर परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच की मांग की है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories