TOP BANNER
Sponsored

जमीन विवाद में मारपीट, FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

गावां : गावां प्रखंड स्थित तराई में एक महिला व उसके पति व पुत्रों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। मामले को ले तराई लखरवा टोला की राधा देवी पति प्रभु यादव ने गावां थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।महिला के अनुसार

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Jan 7, 2022 Jan 7 74 Views
Share

गावां : गावां प्रखंड स्थित तराई में एक महिला व उसके पति व पुत्रों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है।

मामले को ले तराई लखरवा टोला की राधा देवी पति प्रभु यादव ने गावां थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।महिला के अनुसार पुराने जमीन विवाद को लेकर गोतिया बाबूलाल यादव पिता तितु यादव, पत्नी थमिया देवी पुत्र चंदन यादव व नरेश यादव समेत अन्य लोग गुरुवार को अचानक घर घुस गये व लाठी एवं टांगी से हमला बोल दिया।घटना में महिला का हाथ टूट गया, वहीं उसके पति भी घायल हो गए। हमले के दौरान महिला के मंगलसूत्र को भी आरोपियों ने छीन लिया। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज हेतु भर्ती करवाया गया जहां दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद गिरिडीह रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व से जमीन विवाद चल रहा है। इस समय मामला कोर्ट में विचाराधीन है। दूसरे पक्ष के द्वारा केस को वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। केस वापस नहीं लेने पर हमले को अंजाम दिया गया।
मामले में थाना प्रभारी पिंटू कुमार ने कहा कि आवेदन के आधार पर गावां थाना में कांड संख्या 01/2022 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories