TOP BANNER
Sponsored

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला पैदल मार्च, किया नुक्कड़ सभा

गावां : जन जागरण अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गावां प्रखंड के माल्डा, गदर और पिहरा समेत कई गांवों में पैदल मार्च निकाल कर भ्रमण किया और पिहरा आजाद चौक में यह कार्यक्रम नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी प्रदेश सचिव सह धनवार विधानसभा प्रभारी मरगुब आलम और

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Nov 27, 2021 Nov 27 16 Views
Share

गावां : जन जागरण अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गावां प्रखंड के माल्डा, गदर और पिहरा समेत कई गांवों में पैदल मार्च निकाल कर भ्रमण किया और पिहरा आजाद चौक में यह कार्यक्रम नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी प्रदेश सचिव सह धनवार विधानसभा प्रभारी मरगुब आलम और कार्यक्रम प्रभारी लारेन्स टुड्डू उपस्थित थे।

नुक्कड़ सभा का संचालन प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन जीशान खान ने किया। मरगूब आलम ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 14 नवम्बर से 29 नवम्बर तक यह जन जागरण कार्यक्रम का आयोजन कर लोगो को देश के बिगड़ते हालात और महंगाई से अवगत किया जा रहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार ने किस तरह इस देश की भोले भाले जनता को बेवकूफ बनाने का काम कर रही है। मौके पर प्रखण्ड प्रवक्ता नसीम खान, सबदर अली, तिसरी प्रखण्ड अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, उदय यादव, रामचंद्र यादव, मो छोटू, मो हदीस समेत दर्जनों लोग शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories