TOP BANNER
Sponsored

वैक्सीनेशन में गति लाने को ले 4 गांवों में चलाया गया जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को किया गया प्रेरित

गावां : भारतीय लोक कल्याण संस्थान एवं यूनिसेफ टीम के द्वारा शनिवार को गावां प्रखंड के चार गांवों में कोविड-19 टीकाकरण में गति लाने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान की शुरूआत गावां अस्पताल से किया गया। यहां टीम के सदस्यों द्वारा कोविड अनुकूल व्यवहार एवं टीकाकरण को लेकर अस्पताल में इलाज कराने

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Nov 27, 2021 Nov 27 43 Views
Share

गावां : भारतीय लोक कल्याण संस्थान एवं यूनिसेफ टीम के द्वारा शनिवार को गावां प्रखंड के चार गांवों में कोविड-19 टीकाकरण में गति लाने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान की शुरूआत गावां अस्पताल से किया गया। यहां टीम के सदस्यों द्वारा कोविड अनुकूल व्यवहार एवं टीकाकरण को लेकर अस्पताल में इलाज कराने आये मरीजों को टीका के प्रति जागरूक किया गया।

बाद में प्रखंड के मंझने पंचायत स्थित तिलैया, सेरूआ पंचायत के डाबर रविदास टोला, गावां मुस्लिम टोला एवं सांख पंचायत के लखेकुरा में ग्रामीणों को प्रेरित किया गया। टीम में शामिल मदन मंजरवे ने कहा कि भारतीय लोक कल्याण संस्थान एवं यूनिसेफ टीम के द्वारा पूरे राज्य भर में टीकाकरण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को गावां प्रखंड के चार चयनित गांवों में चलाया गया, जहां वैक्सीनेशन की संख्या बहुत कम है, इसको लेकर वहां के ग्रामीणों को प्रेरित किया गया। ग्रामीणों को बताया गया कि जिन्होंने अभी तक कोविड टीका नहीं लिया है या फिर फर्स्ट डोज के बाद दूसरा डोज नहीं लगाया है वह जल्द ही अपने नजदीकी अस्पताल में जाकर लगवा लें और टीकाकरण प्रमाण पत्र हासिल कर लें। ताकि उन्हें कहीं भी जाने आने में कोई दिक्कतों का सामना न करना पड़ें। कहा कि टीका पूरी तरह से सुरक्षित है, इसे हम सभी को कोरोना से बचने के लिए अपनाना है और कोविड अनुकूल नियमों का पालन करना है।
मौके पर मुखिया प्रतिनिधि बनारस सिंह, बिटीटी राजदा खातुन, मदन मंजरवे, आशीष कुमार सिन्हा, संतोष कुमार, उमेश कुमार, मानिनी प्रिया, मनीषा कुमारी, मीना कुमारी एवं प्रशांत कुमार समेत कई उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories