#Giridih_headlines 19 March #Giridih_news #giridih_hindi_news

Giridih_Headlines

 

  • 18 साल पूर्व आत्मसमपर्ण के बाद भी जगरनाथ गंजू पर गिरिडीह कोर्ट में लंबित एक मामले में निकला वारंट, परेशान हाल में पहुंचा कोर्ट के शरण, कहा सरकार ने सारा मुकदमा वापस लिए जाने की कही थी.

 

  • वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश सहाय ने कहा समर्पण के बाद केस डिस्पोजल करवाना तत्कालीन पुलिस की थी ड्यूटी, कहा मुख्यधारा में लौट चुके व्यक्ति को 18 वर्षों के बाद दुबारा जेल जाना पड़ेगा यह दुर्भाग्यपूर्ण.

 

  • कोर्ट परिसर में वाहन प्रवेश पर रोक लगाने से अधिवक्ता नाराज, मुख्य गेट पर बैठ दिया धरना, न्यायिक कार्यों का किया बहिष्कार.

 

  • जिले में फिर पहुंचा हाथियों का झुंड, बिरनी में मचाया उत्पात, घरों को किया क्षतिग्रस्त, फसलों को भी किया नुकसान.

 

  • गांडेय प्रखंड कार्यालय में पंचायत सचिव और ताराटांड़ मुखिया पति के बीच नोकझोंक, बीडीओ और उपस्थित लोगों ने कराया शांत, लगाया एक दूसरे पर आरोप.

 

  • मधुबन में स्थित होटल, धर्मशाला और लॉज की होगी जांच, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने गठित की 6 सदस्यीय जांच टीम.

 

  • सीएसआर के माध्यम से 10 विद्यालयों का होना है सौंदर्यकरण, गुरुवार को भी उपायुक्त ने विद्यालयों का किया भ्रमण, सलूजा स्टील के मैनेजर रहे साथ, दिए आवश्यक दिशा निर्देश.

 

  • ताराटांड़ थाना क्षेत्र के हटिया मैदान में जागरूकता को लेकर हुआ नुक्कड़ नाटक,नक्सलियों के खिलाफ किया गया ग्रामीणों को जागरूक, समाज से भटके लोगों को मुख्य धारा से जुड़ने की दी गई सलाह.

 

  • मां मथुरासिनी पूजा के अवसर पर हंडाडीह में हुआ भक्ति जागरण, माहुरी नवयुवक समिति ने किया आयोजन.

मुखिया पति व पंचायत सचिव में नोकझोंक, बीडीओ के हस्तक्षेप से मामला हुआ शांत

मुखिया पति व पंचायत सेवक में नोकझोंक, बीडीओ के हस्तक्षेप से मामला हुआ शांत

गांडेय (गिरिडीह) : गांडेय प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय के समक्ष मुखिया पति और पंचायत सेवक के … Read more

नुक्कड़ नाटक का आयोजन, समाज से भटके लोगों को मुख्यधारा से जुड़ने की दी सलाह

नुक्कड़ नाटक का आयोजन, समाज से भटके लोगों को मुख्यधारा से जुड़ने की दी सलाह

गिरिडीह : ताराटांड थाना क्षेत्र के हटिया मैदान में नक्सलियों के खिलाफ जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक सभा कर लोगों … Read more

कोर्ट परिसर में वाहन प्रवेश पर रोक से अधिवक्ता हुए नाराज, न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार

कोर्ट परिसर में वाहन प्रवेश पर रोक से अधिकवक्ता हुए नाराज, न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार

गिरिडीह : न्यायालय में वाहन प्रवेश करने से रोक लगाए जाने के कारण गुरुवार को अधिवक्ता भड़क गए और मुख्य … Read more

#Giridih_headlines 18 March #Giridih_news #giridih_hindi_news

Giridih-Headlines

 

  • शिवशंकर डीलक्स बस में हथियार का भय दिखाकर मिर्ची कारोबारी अमित गुप्ता से 5 लाख की लूट, मुफ्फसिल और जमुआ थाने के सीमावर्ती जगजगो जंगल के समीप अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, दहशत फैलाने के लिए की 1 राउंड फायरिंग, रेकी कर दिया घटना को अंजाम, पड़ताल में जुटी पुलिस.

 

  • सीएसआर के माध्यम से विद्यालयों को सौंदर्यकरण करने की पहल, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने उद्योगपति गुणवंत सिंह सलूजा के साथ किया विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण, पहुंचे उत्क्रमित मध्य विद्यालय छाताटांड़.

 

  • कोरोना वायरस से बचाव को लेकर मास्क लगा कर काम कर रहे हैं अधिवक्ता, व्यवहार न्यायालय में बिना मास्क के एंट्री पर रोक.

 

  • बढ़े हुए न्यूनतम मजदूरी भुगतान की मांग, नगर निगम में मजदूरों ने किया जोरदार प्रदर्शन.

 

  • दुष्कर्म के आरोप में युवक अनिल दास को बेंगाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल, थाना क्षेत्र के ही एक युवती ने शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म किये जाने का लगाया था आरोप.

 

  • बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा सामग्री भुगतान में गड़बड़ी का मामला आया सामने, उपायुक्त के निर्देश पर जांच को पहुंचे एसडीएम राजेश प्रजापति.

 

  • विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला एवं नगर इकाई की हुई बैठक, राम जन्म उत्सव को भव्य रूप से मनाए जाने का लिया गया निर्णय.

 

  • व्ह्यटी बाज़ार पुराना अखाड़ा कमिटी की हुई बैठक, धूमधाम से रामनवमी मनाए जाने का लिया गया निर्णय, नए अखाड़ा कमिटी का किया गया गठन.

हर्षित डेंटल व मुस्कान जांच घर की पहल, कोरोना से बचाव को लेकर मास्क का किया वितरण

हर्षित डेंटल व मुस्कान जांच घर की पहल, कोरोना को लेकर मास्क का किया वितरण

गिरिडीह : सीसीएल क्षेत्र स्थित बनियाडीह में बुधवार को हृषित डेंटल क्लीनिक एवं मुस्कान जांच घर के द्वारा स्थानीय ग्रामीणों … Read more