लॉकडाउन :आईसेक्ट विश्वविद्यालय ने शुरू की ऑनलाइन पढ़ाई, विद्यार्थियों में हर्ष

लॉकडाउन :आईसेक्ट विश्वविद्यालय ने शुरू की ऑनलाइन पढ़ाई, विद्यार्थियों में हर्ष

आईसेक्ट विश्वविद्यालय में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर लॉक डाउन के दरमियान वीडियो कांफ्रेंसिंग ऐप के माध्यम से … Read more

#Giridih_headlines 09 April #Giridih_news #giridih_hindi_news

#Giridih_Headlines

 

  • नगर थाना क्षेत्र के कुरैशी मोहल्ला में प्रशासन ने की छापेमारी, प्रतिबंधित पशु का मांस और मवेशी जब्त, मवेशियों को भेजा गया गौशाला, कार्रवाई से इलाके में मचा हड़कंप, बाइक छोड़ भागे मौजूद लोग, दर्जनभर बाइक भी जब्त.

 

  • जिले में अबतक भेजें गए 29 सैंपल में सभी की रिपोर्ट आई निगेटिव, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने दी जानकारी.

 

  • अनाज वितरण में अनियमितता बरतने वाले डीलरों पर कार्रवाई, डीएसओ सुदेश कुमार ने स्वयं पहुंच की जांच, 7 डीलर को किया निलंबित.

 

  • डीएसओ ने कहा जिलेभर में 976 डीलर कर रहे हैं राशन का वितरण, गड़बड़ी करने वालों पर होगी कार्रवाई.

 

  • माले समर्थित कोल माइंस वर्कर्स यूनियन नेताओं ने सीसीएल परियोजना पदाधिकारी से की मुलाकात, कोरोना महामारी से बचाव को लेकर जीएम के नाम सौंपा आवश्यक 5 सूत्री सुझाव पत्र.

 

  • आपदा के इस घड़ी में श्री कबीर ज्ञान मंदिर ट्रस्ट भी कर रहा है जरूरतमंदों की मदद, दूसरी कड़ी में 125 परिवारों के बीच पहुंचाया राशन.

 

  • सीएसआर के तहत सीसीएल इलाके में 300 सौ पैकेट अनाज का किया वितरण, तीन पंचायतों में हुआ वितरण, सोशल डिस्टेंस में बरती गई लापरवाही.

 

  • अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर जब्त, तीसरी थाना क्षेत्र के गुमगी में पेट्रोलिंग के दौरान की गई कार्रवाई, अज्ञात चालक व मालिक पर मामला दर्ज.

कोल माइंस वर्कर्स यूनियन ने सौंपा 5 सूत्री सुझाव पत्र, परियोजना पदाधिकारी से की बात

गिरिडीह : वैश्विक महामारी कोरोना के एहतियातन सीसीएल गिरिडीह क्षेत्र में जरूरी इंतजामों को लेकर माले समर्थित ‘कोल माइंस वर्कर्स … Read more

कुरैशी मोहल्ला में प्रशासन ने मारा छापा, प्रतिबंधित मांस व मवेशी जब्त

कुरैशी मोहल्ला में प्रशासन ने मारा छापा, प्रतिबंधित मांस व मवेशी जब्त

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

 

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के कुरैशी मोहल्ला में गुरुवार को प्रशासन द्वारा छापेमारी किये जाने के दौरान काफी मात्रा प्रतिबंधित मांस और मवेशी मिले हैं। कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और धंधेबाज भाग खड़े हुए। मौके पर प्रशासन द्वारा 3 मवेशियों को जब्त कर गौशाला भेज दिया गया है। वहीं मौके पर खड़ी 10 बाइक को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई के बाबत एसडीएम राजेश प्रजापति ने बताया कि वरीय अधिकारियों को सूचना मिली थी कि वहां मवेशी रखे गए हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन के द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। जिसके बाद मांस व मवेशी मिले है। एसडीएम ने कहा कि इसमें शामिल लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

छापेमारी में एसडीएम राजेश प्रजापति, बीडीओ गौतम भगत, सीओ रविंद्र सिन्हा, डीएसपी विनोद रवानी समेत काफी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद थे।