खुदरा विक्रेताओं की हुई बैठक, आवश्यक वस्तुओं के नए दर का हुआ निर्धारण

गिरिडीह : चैम्बर ऑफ कॉमर्स के आह्वान पर रविवार को खुदरा, चोकर, मिठाई विक्रेताओं की एक बैठक शहर के श्री श्याम भवन में की गई। बैठक की अध्यक्षता गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने किया। जबकि मौके पर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला समेत शहर भर के कुल 38 दुकानदार शामिल हुए।

बैठक में दुकानदारों ने पुलिस कर्मियों पर दुकानदारों और डिलीवरी करने वाले कर्मियों को पीटने का आरोप लगाया। जिस पर विधायक ने उच्च अधिकारियों से वार्ता कर इसपर रोक लगवाने की बात कही।

इसके बाद आगे वार्ता करते हुए आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों पर चर्चा करते हुए नई दरें तय की गई। वहीं सभी प्रकार के ब्रांडेड सामान अधिकतम खुदरा मूल्य की तय सीमा तक बेचे जाने की बात कही गई।

ये दरें हुई तय

 

  • आटा-26/- kg
  • अरहर दाल-95/- kg
  • मसूर दाल-75/- kg
  • चना दाल-70/- kg
  • चना देशी -65/- kg
  • सरसों तेल-110/- kg
  • गेंहू साधारण-22/- kg
  • आलू-20/- kg
  • प्याज़-22/-kg
  • चीनी-40/- kg
  • परिमल चावल- 32/- से 35/- kg
  • मोटा चावल-28/- kg
  • चोकर (धनबाद)- 1280/- रुपये 48kg बोरा
  • चोकर MR -1250/- रुपये 48kg बोरा
  • बिचाली-6/-kg एवं कुट्टी-7/- kg पचम्बा गौशाला में उपलब्ध।

#Giridih_headlines 11 April #Giridih_news #giridih_hindi_news

#Giridih_Headlines

 

  • कोडरमा में कोरोना संक्रमित पाया गया युवक गिरिडीह जिले के धनवार प्रखंड के एक गांव का, प्रशासनिक अमला हुआ मुस्तेद, गांव व आसपास के तीन किलोमीटर के एरिया को किया गया सील, इलाके को किया जा रहा सैनिटाइज. एनोउंसमेन्ट कर घर पर रहने की हुई अपील.

 

  • संक्रमित युवक के गांव पहुंचे उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, एसपी सुरेंद्र कुमार झा और मेडिकल की टीम, पारिवारिक सदस्यों का लिया गया सैंपल, आइसोलेशन में भेजे गए सभी.

 

  • उपायुक्त ने बताया संक्रमित युवक के परिवार का सैंपल भेजा गया रांची, 14 दिन आइसोलेशन में रहेंगे सभी.

 

    • एसपी सुरेंद्र झा ने कहा संक्रमित पाए गए युवक के गांव व आसपास के इलाके को किया गया सील, घर से बाहर नहीं निकलने की दी हिदायत.

 

  • लॉकडाउन उल्लंघन करने पर जिलेभर में 42 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज, एसपी सुरेंद्र झा ने दी जानकारी.

 

  • अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा की सदस्या पहुंची वृद्धा आश्रम, बुजुर्गों के बीच किया फल का वितरण.

 

  • शिखरजी जल और माले टीम की पहल, रास्ते में तैनात जवानों आदि को मिला पानी का बोतल, पहले दिन शिखरजी जल के राजेश सिन्हा, माले के राजेश यादव और राजेश सिन्हा ने घूमघूम कर दी सेवा.

 

  • महादेव तालाब के पास स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में अब तक नहीं हुई है खराब मोटरों की मरम्मत, मोहल्ले वासियों के आवेदन पर कई बार नगर आयुक्त ने ठेकेदार को दिए आदेश, ठेकेदार कर रहा है आदेशों को अनसुना. 6 में से 4 मोटर पड़ा है खराब. हो सकता है जलसंकट.

 

  • समाज कल्याण में बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी निभा रहा है श्री कबीर ज्ञान मंदिर ट्रस्ट, लॉकडाउन के मद्देनजर शनिवार को तीसरे चरण में पांडेयडीह के लगभग 80 जरूरतमंद परिवारों को पहुंचाया अनाज.

ब्रेकिंग : मुख्यमंत्रियों के साथ 4 घंटे चली पीएम की बैठक, लॉकडाउन बढ़ाने के मिले संकेत

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्रियों ने पीएम के पास रखी अपनी बात   ब्रेकिंग : मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी … Read more

गिरिडीह का रहने वाला है कोरोना संक्रमित युवक, इलाके को किया गया सील

पूरे गांव और आसपास के इलाकों को किया जा रहा सैनिटाइज

गिरिडीह : कोडरमा में जिस युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वह गिरिडीह जिले के धनवार प्रखंड के बोदगो पंचायत का रहने वाला है। कोडरमा सदर अस्पताल नजदीक पड़ने के कारण वह कोडरमा चला गया। युवक हाल ही में मुंबई से लौटा है। बोदगो पंचायत के मुखिया पति पंकज सिंह ने यह जानकारी दी है।

 

 

https://www.facebook.com/893961597444288/posts/1302144729959304/

 

इधर युवक में संक्रमण की जानकारी मिलते ही गिरिडीह जिला प्रशासन मुस्तेद हो गया है। एसडीएम समेत अन्य अधिकारी वहां पहुंचे हैं। वहीं पूरे इलाके को सैनिटाइज किया जा रहा है। इसके साथ ही आसपास के तीन किलोमीटर के एरिया में पूर्ण रूपेण लॉकडाउन किया जा रहा है। इसको लेकर प्रशासन के द्वारा एनोउंसमेन्ट किया जा रहा है।

#Giridih_headlines 10 April #Giridih_news #giridih_hindi_news

Giridih-Headlines

 

  • कोरोना से बचाव को लेकर जिला प्रशासन उठा रहा है कई ऐहतियाती कदम, जिला स्तरीय रैपिड रिस्पांस टीम का किया गया है गठन, वहीं उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने प्राइवेट डॉक्टरों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश.

 

  • एक तरफ कोरोना का डर तो दूसरी तरफ गजराजों ने उड़ाई नींद, सरिया के गरैया गांव में बीती रात हाथियों ने मचाया उत्पात, घरों को किया क्षतिग्रस्त, फसलों को भी रौंदा.

 

  • निमियाघाट थाना क्षेत्र के टेंगराखुर्द उत्क्रमित मध्य विद्यालय से चावल चुराने वाले 2 चोरों को पुलिस ने पकड़ा, 2 अन्य फरार, चावल भी किया गया बरामद, थाना प्रभारी विकास पासवान ने दी जानकारी.

 

  • विधायक सुदिव्य कुमार सोनू और उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के पहल पर आईसीयू वार्ड विकसित करने के अभियान में जुटा चैंबर ऑफ कॉमर्स, सहयोग को बढ़ने लगे हाथ, निरंजन राय ने दिए 5 लाख 51 हजार तो अमरजीत सिंह सलूजा, गुणवंत सिंह सलूजा, गुड्डू सरावगी, संजय सिंह ने दिए 2-2 लाख रुपये.

 

  • शहर के कोलडीहा, मोहलीचुआं आदि इलाकों के जनवितरण प्रणाली दुकानों का डीएसओ सुदेश कुमार ने किया निरीक्षण, गड़बड़ी देख लगाई फटकार, कहा फिर मिली शिकायत तो की जाएगी सीधी कार्रवाई.

 

  • विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के पहल पर उद्योगपति सुरेश जालान ने की सहायता, जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाया 200 PPE कीट.

 

  • कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर सड़क पर डटे पुलिस कर्मियों, मीडिया कर्मियों, सफाई कर्मचारियों को बढ़ते गर्मी में मिलेगा शुद्ध पीने का पानी, माले नेता राजेश सिन्हा के पहल पर शिखरजी जल आया आगे, बोतल व पाउच में मुहैया होगा पानी.

 

  • जय श्री पारसनाथ स्वच्छता समिति द्वारा मधुबन के हर गली को किया जा रहा सैनिटाइज, तीसरे दिन भी जारी रहा अभियान.

 

  • लॉकडाउन में आईसेक्ट विश्वविद्यालय ने उठाया कदम, घर बैठे ऐप के जरिये पढ़ाई कर रहे हैं छात्र, कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने दी जानकारी.