गिरिडीह जिला प्रशासन ने सांसद साक्षी महाराज को रोका, क्वारेंटाइन रहने का दिया निर्देश

गिरिडीह : शहर में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौटने पर जिला प्रशासन के द्वारा उत्तरप्रदेश स्थित उन्नाव जिले के सांसद साक्षी महाराज को पीरटांड़ के पास रोक दिया गया है। उन्हें क्वारेंटाइन रहने को बोला गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सांसद साक्षी महाराज शहर के शांति भवन आये थे। यहां भक्तों से मिलने के बाद वो धनबाद जा रहे थे। इसी दौरान बबेरीकेट लगाकर उनके वाहन को पीरटांड़ थाना के पास रोक दिया गया। मौके पर एसडीएम प्रेरणा दीक्षित ने सांसद को कहा कि उन्हें क्वारेंटाइन रहना होगा।

सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि वे जब दिल्ली से चलते हैं तो जिले के डीएम, एसपी, राज्य के प्रमुख सचिव और डीजीपी को फैक्स कर चलते हैं। अगर गिरिडीह प्रशासन उन्हें फैक्स में जवाब दे देती तो वे नहीं आते। उन्होंने कहा कि ये उनके साथ बदसलूकी है। दुनिया आ जा रही है उसपर रोक नहीं है। लेकिन साक्षी महाराज भाजपा सांसद हैं इसलिए उनपर ये कार्रवाई की जा रही है।

लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट ने कोरोना से जागरूकता को लेकर लगाया फ्लेक्स

गिरिडीह : लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट के द्वारा गुरुवार को कोविड-19 जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम के तहत … Read more

मोतीलेदा प्रकरण में नामजद आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग, कुशवाहा संघ ने की बैठक

लिया चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय गिरिडीह : कुशवाहा छात्रावास में मोतिलेदा में हुई निर्मम हत्या एवं जानलेवा हमला प्रकरण को … Read more

बैंक कलेक्शन एजेंट से लूट मामले में चार गिरफ्तार, एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

गिरिडीह : बीते 24 अगस्त को पचम्बा थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर में बंधन बैंक के कलेक्शन एजेंट रवि कुमार गुप्ता … Read more