TOP BANNER
Sponsored

माहवारी स्वच्छता के प्रति किशोरियों को किया गया जागरूक

गावां :  मुस्लिम टोला में शनिवार को माहवारी स्वच्छता दिवस के मौके पर किशोरियों को जागरूक किया गया। किशोरियों को शरीर के सभी अंगों को साफ रखने को लेकर शपथ दिलाई गई। मौके पर बिटीटी राजदा खातून ने बताया कि मासिक धर्म में व्यक्तिगत स्वच्छता बहुत महत्वपूर्ण है। मासिक चक्र के दौरान शरीर के सभी

Gawan Block Avatar
By Gawan Block May 28, 2022 May 28 50 Views
Share

गावां :  मुस्लिम टोला में शनिवार को माहवारी स्वच्छता दिवस के मौके पर किशोरियों को जागरूक किया गया। किशोरियों को शरीर के सभी अंगों को साफ रखने को लेकर शपथ दिलाई गई। मौके पर बिटीटी राजदा खातून ने बताया कि मासिक धर्म में व्यक्तिगत स्वच्छता बहुत महत्वपूर्ण है। मासिक चक्र के दौरान शरीर के सभी अंगों को हमेशा साफ रखते हुए नियमित रुप से स्नान करना चाहिए। कहा कि उत्सर्जन के बाद आगे से पीछे की ओर सफाई करें, विपरीत दिशा में सफाई नहीं करनी चाहिए, नहीं तो संक्रमण हो सकता है। सेविका गुलशन आरा ने कहा कि माहवारी के दौरान साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। स्वच्छता हमें कई बीमारियों से बचाती है। खुद भी स्वच्छ रहें और अपने आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करें।
मौके पर नुशरत परवीन आदि उपस्थित थीं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories