TOP BANNER
Sponsored

स्कॉलर बी.एड.कॉलेज द्वारा रक्तदान को लेकर मोतीलेदा के बरमसिया में चलाया गया जागरूकता अभियान

गिरिडीह : स्कॉलर बी.एड.कॉलेज, गिरिडीह एन.एस.एस. के बैनर तले साक्षरता विकास, कोविड से बचाव के उपाय , और ज्वलंत मुद्दों से संबंधित जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मोतीलेदा गांव के बरमसिया इलाक़े को गोद लिया गया है। इसको लेकर पिछले चार दिनों से बरमसिया टोला में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 22, 2021 Dec 22 39 Views
Share

गिरिडीह : स्कॉलर बी.एड.कॉलेज, गिरिडीह एन.एस.एस. के बैनर तले साक्षरता विकास, कोविड से बचाव के उपाय , और ज्वलंत मुद्दों से संबंधित जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मोतीलेदा गांव के बरमसिया इलाक़े को गोद लिया गया है। इसको लेकर पिछले चार दिनों से बरमसिया टोला में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में चौथे दिन महाविद्यालय की उप प्राचार्या शालिनी खोवाला के निर्देशन में रक्तदान को लेकर स्थानीय ग्रामीणों को प्रेरित किया गया। मौके पर नाटक मंचन कर लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक किया गया। बताया गया कि कार्यक्रम के पांचवें दिन कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इधर जागरूकता कार्यक्रम के बाद मौके पर क्रिसमस को भी सेलिब्रेट किया गया। इस दौरान संता क्लोज के द्वारा स्थानीय बच्चों के बीच गिफ्ट का वितरण किया गया।

मौके पर डीएलएड प्रभारी हरदीप कौर, सुधांशु जमैयार,सहायक व्याख्याता प्रवीण मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद,कॉलेज कर्मी अजय कुमार रजक, मनीष कुमार जैन, प्रशिक्षु सिद्धि वर्मा, रिमिका बक्शी, मुजाहिद शालिनी राज, प्रांजली कुमारी, मोइन अंसारी, मेघा सिंह,संगीता कुमारी, संजू कुमारी,स्नेह आकांक्षा, संध्या वर्मा, सिद्धि वर्मा, सोनू हेम्ब्रम,रोशन कुमार, रश्मि प्रकाश, बरनजीत कौर, निभा कुमारी, सोनी प्रभा, टेरेसा मुर्मू, मिनी सोरेन,विजय कुमार, विक्रम कुमार, संजय मंडल, अजय कुमार, सोनू वर्मा, प्रमोद कुमार दास, अमित कुमार, रोबिन कुमार, पंकज वर्मा, सेलिना मुर्मू, नौसबा प्रवीण, आशुतोष भदानी, चंदन कुमार चौधरी समेत सैकड़ों प्रशिक्षु छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories