AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अंतिम चरण में सेप्टेज वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण कार्य, उपायुक्त ने किया निरीक्षण

गिरिडीह : शहरी कचरा को प्रबंधन कर जल प्रदूषण फैलने से रोकने के उद्देश्य से बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत मोतीलेदा पंचायत में सेप्टेज वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसी कड़ी में बुधवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत मोतीलेदा पंचायत में निर्माणाधीन सेप्टेज वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : शहरी कचरा को प्रबंधन कर जल प्रदूषण फैलने से रोकने के उद्देश्य से बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत मोतीलेदा पंचायत में सेप्टेज वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसी कड़ी में बुधवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत मोतीलेदा पंचायत में निर्माणाधीन सेप्टेज वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों व कार्यकारी एजेंसी को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सेप्टेज वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के संबंध में कार्यकारी एजेंसी से जानकारी प्राप्त की एवं कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए आगामी 29 दिसंबर तक प्लांट का निर्माण कार्य को पूर्ण करें।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत मोतीलेदा पंचायत में सेप्टेज वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। जिसका लाभ नगरवासियों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है। उन्होंने बताया कि जितने भी सेगमेंट्स की तैयारी करनी थी, जैसे सेपरेटर, सेप्टेज यूनिट, ग्रीड चैंबर, सेडिमेनटेंस टैंक, ड्रॉइंग बेड एवं अन्य मशीन यहां इंस्टॉल किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इससे नगर निगम एवं सटे हुए इलाके जहां हाउस होल्ड बने हुए है, वहां पर सैप्टिक टैंक है उनसभी की कैपेसिटी के अनुरूप कार्य हो। साथ ही वर्तमान में नगर निगम में सैप्टिक रिमूवल के लिए दो गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है, उसे बढ़ाकर 16 गाड़ियों का संचालन किया जाएगा। ताकि जितने भी सैप्टिक टैंक यूज करने वाले हाउसहोल्ड है, सभी की नियमित अंतराल पर साफ सफाई सुनिश्चित की जा सके। उपायुक्त ने बताया कि संबंधित एजेंसी के द्वारा 10 वर्षों तक सेप्टेज वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की देखरेख सुनिश्चित की जाएगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories