TOP BANNER
Sponsored

शमशान घाट में बना दिया गया टीसीबी, ग्रामीणों ने किया विरोध, डीसी से कार्रवाई की मांग

गावां : गावां प्रखंड के सेरूआ पंचायत स्थित सिमरा पाताल शमशान घाट में मनरेगा ठेकेदारों द्वारा टीसीबी का निर्माण करा दिया गया है। जिसे लेकर बुधवार को स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए डीसी को लिखित आवेदन देते हुए शिकायत करने की बात कही है। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि सिमरा पाताल

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 22, 2021 Dec 22 40 Views
Share

गावां : गावां प्रखंड के सेरूआ पंचायत स्थित सिमरा पाताल शमशान घाट में मनरेगा ठेकेदारों द्वारा टीसीबी का निर्माण करा दिया गया है। जिसे लेकर बुधवार को स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए डीसी को लिखित आवेदन देते हुए शिकायत करने की बात कही है।

मौके पर उपस्थित ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि सिमरा पाताल स्थित शमशान घाट का स्थानीय ग्रामीण लंबे अर्से से प्रयोग कर रहे हैं। और ऐसे में मनरेगा ठेकेदारों व स्थानीय मुखिया की मिलीभगत से वहां टीसीबी का निर्माण करा दिया गया है। ऐसे में उन्हे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी ठेकेदार द्वारा उक्त शमशान घाट में दो डोभा का निर्माण करा दिया गया था जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत मुखिया से भी की थी। मगर उन्होंने सिर्फ आश्वासन दिया कि उसे भरकर वापस समतल करा दिया जायेगा। जबकि ऐसा नहीं कर के अब वहां टीसीबी का निर्माण करा दिया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि ऐसे में शव जलाने व दफनाने को लेकर उनके साथ काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके लिए वे अब उपयुक्त को लिखित शिकायत करने वाले हैं। बता दें कि इसके पूर्व भी सेरूआ पंचायत से मनरेगा योजना को लेकर काफी गड़बड़झाला सामने आया था। जिसकी जांच टीम द्वारा किया गया था। लेकिन अभीतक कोई कार्रवाई नहीं हुआ है।
इधर, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भीम रविदास ने बताया कि अगर शमशान घाट में टीसीबी का निर्माण किया गया होगा तो जल्द ही निर्माण किए गए टीसीबी को भरवा दिया जाएगा। वहीं प्रभारी बीडीओ संतोष प्रजापति से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई किया जाएगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories