AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सड़क बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

गावां : लंबे समय से जर्जर सड़क को नए सिरे से निर्माण की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने गावां प्रखंड के माल्डा पंचायत के ब्यौक बहादुर रजक से लोहरपुरा गांव में सड़क बनाने के लिए मांग किया। इस बीच ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। ग्रामीणों ने कहा कि


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : लंबे समय से जर्जर सड़क को नए सिरे से निर्माण की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने गावां प्रखंड के माल्डा पंचायत के ब्यौक बहादुर रजक से लोहरपुरा गांव में सड़क बनाने के लिए मांग किया। इस बीच ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द इस सड़क का निर्माण नहीं किया गया तो वह लोग प्रखंड कार्यालय का घेराव करेंगे।

ब्योक बहादुर रजक से लोहरपुरा लक्ष्मण दास के घर तक सड़क व किनारे में गार्डवाल बनाने का मांग किया। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क पिछले कई सालों से जर्जर है। सड़क पर कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इसके कारण सालों भर इस सड़क पर जलजमाव लगा रहता है। बारिश के मौसम में सड़क पर कई लोग दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि रात में आवागमन करने में काफी परेशानी होती है। बिनोद दास ने कहा कि क्षेत्र के विधायक से मांग करते है कि यह गांव में सड़क बनाया जाए ताकि यंहा के लोगो को परेशानी का सामना नही करना पड़े। कलवा देवी ने बताया कि 25 वर्ष पूर्व यंहा सड़क बना था जिसके बाद आज तक पुनः फिर से रिपेयर नही किया गया जिससे पीसीसी सड़क पूरी तरह टूट गया मुखिया व बीडीओ से मांग करते है कि यंहा सड़क बनाया जाए ताकि ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी नही हो। महावीर रविदास ने कहा कि सड़क के साथ साथ दोनो तरफ गार्डवाल का निर्माण कराया जाए ताकि बरसात के दिनों पानी से सड़क को बचाया जा सके।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories