AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

वार्ता के बाद समाप्त हुआ भाकपा माले व इनौंस का अनिश्चित कालीन, मांगों को शीघ्र ही पूरा करने का दिया आश्वासन

गावां : गावां प्रखंड मुख्यालय के समक्ष भाकपा माले व इनौस के बैनर तले 17 सुत्री मांगों को ले आयोजित घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम छठे दिन बुधवार को वार्ता के बाद समाप्त हो गया। लगातार पांच दिनों से माले कार्यकर्ता व ग्रामीण दिन रात लगातार धरने पर बैठे थे। बुधवार को ताला बंदी का


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गावां प्रखंड मुख्यालय के समक्ष भाकपा माले व इनौस के बैनर तले 17 सुत्री मांगों को ले आयोजित घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम छठे दिन बुधवार को वार्ता के बाद समाप्त हो गया। लगातार पांच दिनों से माले कार्यकर्ता व ग्रामीण दिन रात लगातार धरने पर बैठे थे। बुधवार को ताला बंदी का कार्यक्रम तय किया गया था। ग्यारह बजे तक सैकड़ों की संख्या में माले कार्यकर्ता व ग्रामीण घरना स्थल पर डट गए। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजकुमार यादव, इनौस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, जिप प्रधान रेखा अग्रवाल एपवा नेत्री कौशल्या दास एवम किसोरी अग्रवाल उपस्थित थे।

कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए राजकुमार यादव ने कहा कि भाकपा माले भ्रष्टाचार से कभी समझौता नहीं करेगी। भ्रष्ट लोगों के खिलाफ लगातार आंदोलन जारी रहेगा। मोदी सरकार को भी आंदोलन के आगे झुकना पड़ा। पूर्व की रघुवर सरकार ने आंदोलनकारियों पर लाठी चार्ज करके आदोलन को रोकने का प्रयास किया फलतः जनता ने उन्हें बेदखल कर दिया। हेमंत सरकार रघुवर के नक्शे कदमपर नहीं चले अन्यथा इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। पदाधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार लावें अन्यथा माले चुप नहीं बैठेगी
*पदाधिकारियों संग वार्ता के बाद समाप्त हुआ धरना*
बुधवार को धरना स्थल पर डीडीसी शशि भूषण मेहरा एसडीओ धीरेंद्र कुमार सिंह एवम प्रभारी बीडीओ संतोष प्रजापति धरना स्थल पर पहुंचकर वार्ता की व सभी 17 सुत्री मांगों पर बारी बारी से चर्चा की गयी। वार्ता के बाद पार्टी द्वारा ताला बंदी कार्यक्रम को वापस लेते हुए धरना समाप्ति की घोषणा की गयी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव व संचालन अशोक मिस्त्री ने की। मौके पर जिला कमिटी सदस्य सकलदेव यादव, कन्हाय राम, नरेश राणा, आनंदी यादव, रणजीत यादव, पिन्टु यादव, मो. मुस्लिम, जासो देवी, मो. मक्सुद आलम एवम पवन चौधरी समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories