TOP BANNER
Sponsored

जागरूकता शिविर में व्हील चेयर व कंबल का किया गया वितरण

गावां : गावां प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला न्याय दंडाधिकारी आशीष अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रशिक्षु न्याय दंडाधिकारी हेमंत कुमार सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलित कर किया गया।

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Nov 27, 2021 Nov 27 35 Views
Share

गावां : गावां प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला न्याय दंडाधिकारी आशीष अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रशिक्षु न्याय दंडाधिकारी हेमंत कुमार सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं स्वागत के रूप में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के सहायक परियोजना पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने गुलदस्ता का भेंट दिया। इस दौरान स्वास्थ जांच, निःशुल्क नामांकन, निशुल्क मध्यान भोजन, पशु चिकित्सा जांच, मुंह जूठी, पोषण सूत्र, वन विभाग, बिजली, खाद्य आपूर्ति विभाग, कृषि विभाग समेत कई विभागों का अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे।

हालांकि कुछ विभाग के पदाधिकारी स्टॉल पर नहीं पहुंचे थे और ना ही उनका स्टॉल सजाया गया था। इससे उन स्टालों में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ। न्याय दंडाधिकारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि आम लोगों को वर्तमान समय में अपने हक के प्रति जागरूक होना बहुत जरूरी है। लोगों को अपने मौलिक व अधिकार के प्रति प्रेरित होकर समाज में आगे आने की जरूरत है। तभी इस समाज का चहुंओर विकास हो पाएगा। इसी को लेकर नालसा और झालसा के द्वारा पूरे राज्य भर में शिविर लगाकर ग्रामीणों को उनके हक और कानून के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम के बाद छह दिव्यांग बच्चों के बीच व्हील चेयर, आठ वृद्ध महिलाओं को कंबल भी दिया गया। वहीं बाल विकास परियोजना विभाग में बच्चों को मुंह जूठी भी कराया गया।
मौके पर एमओ प्रदीप राम, बीएओ लियोपोल सोरेन, पीएलवी सहदेव साव, मुकेश वर्मा, डॉ काजिम खान, पंकज सिंह, सेविका गुलशन आरा, सीएचओ नूतन गिधि समेत कई उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories