AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भाजपा ने हेमंत सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा,प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपाइयों ने सरकार के खिलाफ सभी प्रखंड मुख्यालय पर दिया धरना,

गिरिडीह में कार्यक्रम के दौरान 13 सौ युवाओं के एक साथ पार्टी की सदस्यता लेने से भाजपा में उत्साह का माहौल गिरिडीह : राज्य सरकार के दो साल के कार्यकाल में झारखंड में गिरती कानून व्यवस्था,युवाओं से वादा खिलाफी, विकास विहीन सरकार के खिलाफ शनिवार को भाजपा के द्वारा गिरिडिह जिला के सभी प्रखंड मुख्यालय


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह में कार्यक्रम के दौरान 13 सौ युवाओं के एक साथ पार्टी की सदस्यता लेने से भाजपा में उत्साह का माहौल

गिरिडीह : राज्य सरकार के दो साल के कार्यकाल में झारखंड में गिरती कानून व्यवस्था,युवाओं से वादा खिलाफी, विकास विहीन सरकार के खिलाफ शनिवार को भाजपा के द्वारा गिरिडिह जिला के सभी प्रखंड मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया।गिरिडीह प्रखंड मुख्यालय में जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, मध्य मंडल अध्यक्ष अनिल वर्मा, पूर्वी भाग के अध्यक्ष राजेश गुप्ता एवं पश्चिमी भाग के अध्यक्ष मनोहर यादव के संयुक्त अध्यक्षता सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर भर में रैली निकाली और गिरिडीह प्रखंड मुख्यालय पंहुच कर धरना दिया। एकदिवसीय धरना में बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी भी शरिक हुऐ।

इस एकदिवसीय धरना कार्यक्रम के दौरान शिवम आज़ाद, युवा मोर्चा महामंत्री मिथुन चन्द्रवंशी, सोनू चौरसिया आदि के नेतृत्व में शहर के 1300 से भी अधिक युवाओं ने भाजपा के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट करते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। एक साथ इतने युवा कार्यकर्ताओं का पार्टी में जुड़ने से संगठन के लोग काफी उत्साहित भी दिखे।
धरना कार्यक्रम में जिला के महामंत्री संदीप डंगायच, सुभाषचंद्र सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक उपाध्याय, चुन्नू कांत, कोडरमा लोकसभा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, शालिनी वैशखियार, संजय सिंह, निर्भय सिंह, मनोज मौर्या, मोतीलाल उपाध्याय, अनूप सिन्हा, संत कुमार लल्लू, संजीत सिंह पप्पू, सुरेश मंडल, दारा हाजरा, गंगाधर दास, इनोद साव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता एवं नये सदस्य शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories