AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

दिसंबर से शुरू होगी सभी कक्षाओं में पढाई, स्कूलों का संचालन हो जाएगा सामान्य!

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण करा रहा समीक्षा, अगली बैठक में लिया जा सकता है निर्णय दिसंबर से शुरू होगी सभी कक्षाओं में पढाई, स्कूलों का संचालन हो जाएगा सामान्य रांची : दिसंबर माह से झारखंड में स्कूलों का संचालन सामान्य हो सकता है. इसके लेकर राज्य सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है. सरकार द्वारा आदेश


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण करा रहा समीक्षा, अगली बैठक में लिया जा सकता है निर्णय
दिसंबर से शुरू होगी सभी कक्षाओं में पढाई, स्कूलों का संचालन हो जाएगा सामान्य

रांची : दिसंबर माह से झारखंड में स्कूलों का संचालन सामान्य हो सकता है. इसके लेकर राज्य सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है. सरकार द्वारा आदेश जारी होने के बाद स्कूलों में सभी कक्षाओं में पढाई शुरू हो जाएगी. वर्तमान में छठी से 12वीं तक के क्लास की पढाई स्कूलों में हो रही है. छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन की अवधि चार घंटे ही रखी गई है, इसमें भी बदलाव होगा.

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्कूलों के सामान्य संचालन को लेकर समीक्षा कर रहा है. प्राधिकरण की अगली बैठक में स्कूलों में सभी कक्षाओं की पढाई ऑफलाइन शुरू करने को लेकर निर्णय लिया जा सकता है. कोरोना काल के पूर्व चल रहे स्कूलों के रूटीन को फिर से लागू किया जाएगा. प्रदेश में पांचवी तक के स्कूल बच्चों के लिए 17 मार्च 2020 से ही बंद है.

नए गाइडलाइन के साथ शुरू होगा स्कूलों का संचालन

शिक्षा विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार अब शिक्षकों को हर सप्ताह 45 घंटे का कार्य अवधि पूरा करना अनिवार्य होगा. वहीं शिक्षकों को विद्यालय खुलने के समय से 15 मिनट पहले व बच्चों को दस मिनट पहले विद्यालय आना होगा. शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अनुरूप स्कूलों में गुणवत्तायुक्त शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग ने नई गाइडलाइन जारी की है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

शिक्षा सचिव द्वारा जारी पत्र के अनुसार एक अप्रैल से 30 जून तक विद्यालय सुबह 07.00 बजे से 02.00 बजे तक व एक जुलाई से 31 मार्च तक सुबह 09.00 बजे से 04.00 बजे तक संचालित होगा. एक अप्रैल से 30 जून तक बच्चों को 01.00 बजे व एक जुलाई से 31 मार्च तक बच्चों को 03.00 बजे छुट्टी दी जायेगी.

पांचवीं तक 200 दिन, आठवीं तक 220 दिन चलेंगे स्कूल
अधिसूचना में कहा गया है- नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के तहत एक शैक्षणिक वर्ष में विद्यालय का कार्य दिवस, शिक्षण घंटे और शिक्षकों के लिए प्रति सप्ताह कार्य घंटों की न्यूनतम संख्या तय की गई है. इसके अनुसार पांचवीं कक्षा तक के लिए एक साल में 200 दिन और छठी से आठवीं कक्षा के लिए 220 दिन (कार्य दिवस) तय किए गए हैं

इस प्रकार होगा स्कूलों का संचालन

गतिविधि : 1 अप्रैल-30 जून, 1 जुलाई-31 मार्च
शिक्षक आगमन : 6.45 बजे 8.45 बजे
विद्यार्थी आगमन : 6.55 बजे 8.55 बजे
प्रार्थना सभा : 7-7.15 बजे 9-9.15 बजे
शिक्षण अवधि : 7.15-1 बजे 9.15-2.30 बजे
मध्याह्न भोजन : 9.30-10 बजे 2.30-3 बजे
शिक्षक प्रस्थान : दोपहर 2 बजे, शाम 4 बजे

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories