AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां में दूसरे दिन भी सोनू के हत्यारों को फांसी देने व गावां थानेदार को निलंबित करने की मांग को लेकर निकाला गया कैंडल मार्च, लगाए नारे

गावां : गावां थाना क्षेत्र के सेरूआ निवासी सोनू हत्याकांड में शामिल हत्यारों को फांसी देने व गावां थानेदार को सूरज कुमार को निलंबित करने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी ग्रामीणों के द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें महिला के साथ हज़ारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। कैंडल मार्च की शुरुआत


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गावां थाना क्षेत्र के सेरूआ निवासी सोनू हत्याकांड में शामिल हत्यारों को फांसी देने व गावां थानेदार को सूरज कुमार को निलंबित करने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी ग्रामीणों के द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें महिला के साथ हज़ारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। कैंडल मार्च की शुरुआत सेरूआ गांव से की गई जो पूरे गावां बाजार में भ्रमण के बाद थाना मोड़ के पास समाप्त हुआ। कैंडल मार्च में शामिल सभी लोग एक स्वर में गावां थानेदार को निलंबित करने व हत्यारों को फांसी देने की मांग कर रहे थे। इस दौरान कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने हाथों में तख्तियां लिए गावां थाना प्रभारी मुर्दाबाद, गावां थाना में दलाली नहीं चेलगी, पुलिस प्रशासन हाय हाय, लापरवाह थानेदार को निलंबित करों, सोनू के हत्यारों को फांसी दो, सोनू के परिवार को इंसाफ देना होगा आदि के नारे भी लगाए गए। कार्यक्रम से पूर्व सेरूआ गांव में एक शोक सभा का आयोजन भी किया गया जहां मृतक सोनू रविदास को श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि गावां थाना प्रभारी के लापरवाही से सोनू रविदास की हत्या हुई है।

https://www.facebook.com/893961597444288/posts/1756808771159562/

जिस समय परिजन थाना में सोनू के लापता होने की सूचना देने गए थे, उस समय यदि पुलिस सक्रियता दिखाती तो आज सोनू जिंदा होता है। कहा कि आगामी 24 नवंबर तक यदि गावां थानेदार को निलंबित नहीं किया गया तो 25 नंबर गावां बाजार को बंद कराकर थानेदार के खिलाफ सड़क जाम कर धरना दिया जाएगा। वहीं सोनू रविदास के हत्यारों को फांसी देने की मांग किया जाएगा।
मौके पर भगवान दास बरनवाल, रंधीर चौधरी, पवन चौधरी, अमित बरनवाल, आनंदी यादव, अजीत शर्मा, उमेश दास, सागर चौधरी, अकलेश यादव, गिरधारी रविदास, रंजीत चौधरी, उमेश दास, सुरेश चौधरी, कुंदन कुमार समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories