AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आई एम एस रोड स्थित चिल्ड्रन पार्क बना जुआरियों और नशेडियों का अड्डा,करोड़ रुपये से बना पार्क देख रेख के अभाव में हो रहा है जर्जर

गिरिडीह : शहर के आईएमएस रोड धारियाडीह में बने चिल्ड्रन पार्क इन दिनों नशेड़ी और जुआरियों का अड्डा बन के रह गया है। नगर निगम के द्वारा लगभग एक करोड़ रुपया खर्च कर कर आईएमएस रोड धारियाडीह में पार्क का निर्माण करवाया गया था। लेकिन नगर निगम अब इस पार्क के देखरेख में को रुचि

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Nov 22, 2021 Nov 22 35 Views
Share

गिरिडीह : शहर के आईएमएस रोड धारियाडीह में बने चिल्ड्रन पार्क इन दिनों नशेड़ी और जुआरियों का अड्डा बन के रह गया है। नगर निगम के द्वारा लगभग एक करोड़ रुपया खर्च कर कर आईएमएस रोड धारियाडीह में पार्क का निर्माण करवाया गया था। लेकिन नगर निगम अब इस पार्क के देखरेख में को रुचि नहीं दिखा रहा है। जिसके कारण पार्क कि स्थित बदहाल हो गई है और पार्क में जगह जगह बड़ी बड़ी झाड़ियां और गंदगी पसर गया है जिससे अब उस पार्क में आम लोगों का आना जाना बंद है और नशेड़ी और जुआरियों ने इसे अब अपना अड्डा बना लिया है।

रात दिन पार्क में जुआरियों और नशेड़ियों का अड्डा लगता है l जिस कारण रात में पार्क से हल्ला गुल्ला की आवाज आती रहती है। जिस कारण देर रात स्थानीय लोग भी गुजरने में संकोच करते है। 4 वर्ष पूर्व स्पार्क का उद्घाटन बड़े ही तामझाम से हुआ था जिसके बाद स्थानीय लोगों में पार्क को लेकर काफी दिलचस्पी थी लेकिन हाल के दिनों में नगर निगम के उपेक्षा के कारण पार्क में फैली गंदगी,बड़ी बड़ी झाड़िया, पार्क में बने जर्जर कोमोनीटी हॉल,टूटे हुए झूले देख कर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है । मोहल्लेवासियों ने नगर निगम व जिला प्रशासन से इस पार्क को नशेड़ी और जुआरियों से मुक्त करवा कर जीर्णोद्धार की मांग की है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories