TOP BANNER
Sponsored

जागो फाउंडेशन द्वारा टीकाकरण कैंप आयोजन को ले किया गया बैठक

गावां : गावां प्रखंड के विभिन्न ग्रामों में जागो फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं द्वारा टीकाकरण को लेकर सर्वे किया गया और लोगों को जागरूक करने व टीकाकरण कैंप लगाने को लेकर एक बैठक का भी आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता वीरेंद्र कुमार वर्मा ने की। बैठक में फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के विभिन्न ग्रामों

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Nov 12, 2021 Nov 12 45 Views
Share

गावां : गावां प्रखंड के विभिन्न ग्रामों में जागो फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं द्वारा टीकाकरण को लेकर सर्वे किया गया और लोगों को जागरूक करने व टीकाकरण कैंप लगाने को लेकर एक बैठक का भी आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता वीरेंद्र कुमार वर्मा ने की। बैठक में फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के विभिन्न ग्रामों में लोगों के घर-घर जा कर वैक्सीनेशन की जुटाई गई जानकारी का भी अवलोकन किया।

इस दौरान उन्होंने इक्कठा किए गए प्रथम डोज, दोनों डोज एवं वैक्सीन नहीं लेने वाले लोगों को चिन्हित करते हुए टीकाकरण की रणनीति भी की। फाउंडेशन के वरिष्ठ कार्यकर्ता बीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि प्रखंड के विभिन्न ग्रामों में बहुत से ऐसे लोग है जिन्होंने वैक्सीन नहीं लिया है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जिन्होंने एक डोज तो ले लिया है परंतु दूसरा डोज नही लिया है। ऐसे लोगों को विशेष रूप से आज चिन्हित किया गया है। और इनके लिए स्वास्थ्य विभाग की मदद से कैंप का आयोजन किया जाएगा। और जो लोग एक भी डोज नही लिए है उन्हे प्रेरित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। जिससे प्रखंड के सभी ग्रामवासी वैक्सीन से अछूता नहीं रहे।
मौके पर विकास पाण्डेय, शंकर प्रजापति, अरविंद प्रसाद यादव, सुरेंद्र मिस्त्री, मिथुन कुमार, पिंटू मिस्त्री, संजीत कुमार, अजीत पांडेय, उमेश कुमार, विष्णुदेव कुमार समेत कई कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories