Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

कुएं में तैरता मिला विवाहिता का शव, हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने का आरोप

163
Below feature image Mobile 320X100

बेंगाबाद : थाना क्षेत्र के पारडीह गांव में कुएं में एक महिला का शव देखे जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना से काफी संख्या में स्थानीय लोग जमा हुए और पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर शव की पहचान सुरेश यादव की 23 वर्षीय पत्नी चांदनी देवी के रूप में की गई।

वहीं घटना की सूचना पर बेंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार विवाहिता चांदनी शनिवार से गायब थी। रविवार की सुबह स्थानीय लोग कुएं के पास गए तो उनकी नज़र शव पर पड़ी। इधर घटना को लेकर मायके वालों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250