TOP BANNER
Sponsored

राज्य सरकार भी केंद्र की तर्ज पर पेट्रोल, डीजल में घटाए वैट : भाजपा

गिरिडीह : केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल – डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी कम कर मूल्य घटाने के बाद अब राज्य सरकार से वैट घटाए जाने की मांग की जाने लगी है। हालांकि भाजपा शाषित राज्यों में तो वैट घटाकर जनता को राहत दी गई है। मगर गैर भाजपा शाषित राज्यों में सरकार द्वारा वैट

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 6, 2021 Nov 6 32 Views
Share

गिरिडीह : केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल – डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी कम कर मूल्य घटाने के बाद अब राज्य सरकार से वैट घटाए जाने की मांग की जाने लगी है। हालांकि भाजपा शाषित राज्यों में तो वैट घटाकर जनता को राहत दी गई है। मगर गैर भाजपा शाषित राज्यों में सरकार द्वारा वैट में कमी नहीं की गई है। वहीं अब गैर भाजपा शाषित राज्यों में भाजपा द्वारा सरकार से वैट कम कर जनता को राहत दिए जाने की मांग की जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को भाजपा जिला कमिटी द्वारा राज्य सरकार के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंप वैट कम कर पेट्रोल- डीजल के मूल्य को कम किये जाने की मांग की गई।

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महादेब दुबे ने कहा कि केंद्र की तर्ज पर राज्य की हेमंत सोरेन सरकार वैट कम कर जनता को राहत देने का काम करें।

वहीं किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप वर्मा ने कहा कि अन्य राज्य में सरकार द्वारा जैसे छूट दी गई है। वैसे छूट झारखंड सरकार भी दें, ताकि आम आवाम को राहत मिल सके।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories