TOP BANNER
Sponsored

गावां से अंग्रेजी शराब भेजा जा रहा था बिहार, सतगावां पुलिस ने किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

गावां : प्रखंड से बिहार अंग्रेजी शराब तस्करी करने वाले मामले में सतगावां पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि गावां- सतगावां पथ से बिहार के रास्ते समलडीह बालू घाट शिव मंदिर के समीप सोमवार को अवैध शराब लदा पिकअप वैन से भारी मात्रा सतगावां

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 1, 2021 Nov 1 31 Views
Share

गावां : प्रखंड से बिहार अंग्रेजी शराब तस्करी करने वाले मामले में सतगावां पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि गावां- सतगावां पथ से बिहार के रास्ते समलडीह बालू घाट शिव मंदिर के समीप सोमवार को अवैध शराब लदा पिकअप वैन से भारी मात्रा सतगावां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जप्त किया।

बताया जाता हैं कि पिकअप वैन (जे एच 11क्यू 9682) गावां से सतगावां होते हुए बिहार ले जाने की कोशिश को गुप्त सूचना के आधार पर सतगावां पुलिस ने वाहन के साथ चार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इस संबंध में थाना प्रभारी नितिश कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर एक पिकअप वाहन से 18 कार्टून अंग्रेजी अवैध शराब जब्त किया गया। जबकि चार तस्कर को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार चारों तस्कर में हिरदेश कुमार, निरंजन कुमार, सचिन कुमार साकिन ककमारी प्रखंड गांवा और दिलीप राय साकिन पाण्डेयडीह प्रखंड गांवा का नाम शामिल है।

MIDDLE
Sponsored

पिकअप वाहन में रखा इम्पेरियल ब्लू शराब 375 एमएल की 18 कार्टून में रखी 432 बोतल शराब को जब्त कर लिया गया। तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories