TOP BANNER
Sponsored

इंदरवा गोसाईं वार्षिक पूजन का हुआ आयोजन, कई लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण

गावां : प्रखंड स्थित इंदरवा गोसाईं स्थल पर सोमवार को वार्षिक पूजन का आयोजन किया गया। ग्रामीणों के सहयोग से वहां विधिवत पूजा अर्चना व भंडारे का भी आयोजन हुआ। काफी संख्या में लोग पूजन में शामिल होकर भंडारे के प्रसाद को ग्रहण किया। उक्त स्थल पर अत्यंत प्राचीन समय से इंदरवा गोसाईं का पिंड

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 18, 2021 Oct 18 44 Views
Share

गावां : प्रखंड स्थित इंदरवा गोसाईं स्थल पर सोमवार को वार्षिक पूजन का आयोजन किया गया। ग्रामीणों के सहयोग से वहां विधिवत पूजा अर्चना व भंडारे का भी आयोजन हुआ। काफी संख्या में लोग पूजन में शामिल होकर भंडारे के प्रसाद को ग्रहण किया।

उक्त स्थल पर अत्यंत प्राचीन समय से इंदरवा गोसाईं का पिंड बना हुआ है। यहां क्षेत्र के लोग मन्नत पूरी होने पर पूजन करते है। यह स्थल क्षेत्र में आस्था का केन्द्र है। ऐसा कहा जाता है कि सच्चे मन से अराधना होने पर सबकी मन्नतें पूरी होती है। लोग बताते हैं कि अत्यंत प्राचीन समय में विवाह आदि अवसरों पर लोग यहां आकर पूजन करते थे तो दैवीय शक्ति से विवाह में भोजन आदि बनाने हेतु आवश्यता के बरतन उपलब्द्ध हो जाते थे। उपयोग के बाद लोग अच्छी तरह से साफ करके बरतन को यहां पुन: रख देते थे। किसी व्यक्ति के द्वारा लोभ वस पूरी बरतन को लौटाया नहीं गया इसके परिणामस्वरूप बरतन का आना बंद हो गया।

यहां बलि पूजा की भी परंपरा है। जीर्णशीर्ण हो जाने के कारण हाल के वर्षों में स्थल का जीर्णोधार किया गया है।

MIDDLE
Sponsored

कार्यक्रम को सफल बनाने में रामचन्द्र साव, किशोरी लाल, अरविंद गुप्ता, राजेन्द्र साहु, धर्मेन्द्र साव, पप्पु साव, विरेन्द्र कुमार आर्य, जय कुमार, आनंदी यादव, पप्पु यादव, गिरिशचन्द्र विश्वास, केदार भुइयां एवम सुदन भगत आदि का योगदान सराहनीय रहा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories