TOP BANNER
Sponsored

पोषण सखी की बैठक में लंबित मानदेय भुगतान की मांग पर चर्चा

गावां : अतिरिक्त आंगनबाड़ी सेविका सह पोषण प्रामर्शी (पोषण सखी) संघ की बैठक रविवार को गावां प्रखंड में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता सोनी कुमारी यादव एवं संचालन संघ के कोषाध्यक्ष सरिता सोनी के द्वारा किया गया। बैठक में सोनी कुमारी यादव ने कहा कि सरकार सभी पोषण सखी बहनों के साथ अत्याचार कर रही

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 10, 2021 Oct 10 31 Views
Share

गावां : अतिरिक्त आंगनबाड़ी सेविका सह पोषण प्रामर्शी (पोषण सखी) संघ की बैठक रविवार को गावां प्रखंड में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता सोनी कुमारी यादव एवं संचालन संघ के कोषाध्यक्ष सरिता सोनी के द्वारा किया गया। बैठक में सोनी कुमारी यादव ने कहा कि सरकार सभी पोषण सखी बहनों के साथ अत्याचार कर रही है क्योंकि छह जिला की पोषण सखियों को मानदेय भुगतान समय से नहीं होने के कारण सभी भुखमरी के कगार पर आ गई है।

पैसा के अभाव में समुचित इलाज नहीं होने के कारण कई जिला की पोषण सखियां का निधन भी हो गया है। पोषण सखियों को कोई बीमा का सुविधा नहीं मिलने के कारण उनके छोटे छोटे बाल बच्चे का भविष्य भी खराब हो रहा है। जिसको देखने वाला कोई नहीं है। एक तरफ सरकार बच्चे का भविष्य बनाने का गुणगान गा रही है वही दूसरी तरफ सात माह का मानदेय विलंब करके पोषण सखियां को ही सरकार खाए जा रही है। उनके नन्हे मुन्ने बच्चो का भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

ज्ञात हो कि जमुआ प्रखंड के पोषण सखी संजू वर्मा का निधन दो दिन पहले पैसा के अभाव में समुचित इलाज नहीं होने के कारण हो गई। जिसे लेकर गावां प्रखंड में पोषण सखी संघ के द्वारा शोकसभा का आयोजन किया गया और स्वर्गीय संजू वर्मा की आत्मा की शांति के लिए मौन धारण किया गया।

MIDDLE
Sponsored

बैठक में मुख्य रूप से संघ के प्रखंड संरक्षक उपेंद्र स्वर्णकार , सचिव रीना कुमारी, संजू कुमारी बिनाराय कुमारी, गुलशन आरा, लीला कुमारी, अनिता कुमारी, रोशनी कुमारी, निशा भारती, हेमंती कुमारी, गुड़िया कुमारी, आदि कई पोषण सखियां उपस्थित थी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories