TOP BANNER
Sponsored

गावां प्रखंड में अनाज की कालाबाजारी के खिलाफ राजद ने किया उपवास कार्यक्रम

गावां : राजद प्रखंड कमिटी गावां की ओर से बुधवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विनोद यादव एवं संचालन वासुदेव यादव ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महासचिव गिरेन्द्र यादव मौजूद थे। सभा को संबोधित करते हुए यादव

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 6, 2021 Oct 6 49 Views
Share

गावां : राजद प्रखंड कमिटी गावां की ओर से बुधवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विनोद यादव एवं संचालन वासुदेव यादव ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महासचिव गिरेन्द्र यादव मौजूद थे।

सभा को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार नहीं चलने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गावां प्रखंड में गरीबों के बीच बांटे जाने वाले अनाज की कालाबाजारी के खिलाफ आज एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस उपवास कार्यक्रम के तहत अधिकारियों को यह चेतावनी दी जाती है कि बकाए माह जुलाई और सितम्बर की चावल का भुगतान करें अन्यथा पार्टी उग्र आंदोलन करेगी।

सभा को संबोधित करते हुए अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष देवानंद हाजरा ने कहा कि झारखंड में लालू के सिपाही जागरूक हो चुके हैं। अब राज्य में भ्रष्टाचार को नहीं चलने दिया जाएग। श्री हाजरा ने कहा कि राजद सामाजिक न्याय की पार्टी है जब से राजद का गठन हुआ है। तब से पार्टी सुप्रीमो लालू यादव ने गरीब गुरबों को न्याय दिलाने का काम किया हैं।

MIDDLE
Sponsored

उन्होंने कहा कि गरीबों का लूटे जाने वाला अनाज को शीघ्र अधिकारी वितरण करें अन्यथा बाध्य होकर पार्टी उनके खिलाफ एक्शन लेगी। सभा को अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सफदर अली, जिला उपाध्यक्ष रामदेव यादव, रामकिशन यादव, इनामुल हक, तीतू यादव आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में रघुनंदन यादव, नंदकिशोर यादव, राजकुमार यादव, देवरी प्रखंड अध्यक्ष इम्तियाज अंसारी, धर्मवीर रजवार, जीतू यादव, शांति देवी, प्रमिला देवी, कुंती देवी, हेमलता देवी, कुंती देवी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories