AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ग्रामीणों की आस, मनरेगा से विकास पर एक दिवसीय कार्यशाला

गावां : प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को ग्रामीणों की आस, मनरेगा से विकास अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनरेगा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत चौधरी उपस्थित थे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत चौधरी ने कहा


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को ग्रामीणों की आस, मनरेगा से विकास अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनरेगा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत चौधरी उपस्थित थे।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत चौधरी ने कहा कि मनरेगा सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। इस योजना का मकसद अधिक से अधिक लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मुहैया कराना है। उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान के तहत, नियमित रोजगार दिवस का आयोजन, नियमित ग्राम सभा का आयोजन, इच्छुक सभी परिवारों को ससमय रोजगार उपलब्ध कराना, महिला व अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति कोटि के श्रमिकों के भागीदारी में वृद्धि, प्रति परिवार औसतन मानव दिवस में वृद्धि, जॉबकार्ड निर्गत, नवीनीकरण, जॉबकार्ड का सत्यापन, प्रत्येक गांव, टोला में हर समय औसतन 5-6 योजनाओं का क्रियान्वयन आदि शामिल है।

पुरानी योजनाओं को पूर्ण करना, प्रत्येक ग्राम पंचायतों में पर्याप्त योजनाओं को स्वीकृति, शत प्रतिशत महिला मेठ का नियोजन, एमएमएमएस के माध्यम से मेठ के द्वारा मजदूरों की उपस्थिति अपलोड करना, जीआईएस बेसड प्लानिंग, सामाजिक अंकेक्षण के दौरान पाए गए मामलों का निष्पादन तथा राशि की वसूली साथ ही साथ वित्तीय वर्ष की योजनाओं को बंद करना संबंधित पंचायत को ग्रामीणों को अधिक से अधिक रोजगार से जोड़ने की समुदाय तथा महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना एवं पलायन को रोकने की दिशा में पहल की जाएगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

वहीं बीपीआरओ संजय कुमार ने कहा कि योजनाओं के आगमन में पारदर्शिता लाना है और लोगों को अधिक से अधिक काम हुआ या हो इसके लिए अधिकारियों को व्यवहारिक होकर काम करना होगा, तभी योजना का लाभ आम लोगों तक पहुंच सकेग। साथ ही उन्होंने कहा इस योजना से जहां एक और स्थानीय लोगों को रोजगार मिला है वहीं उनकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर हुई है।

मौके पर ग्राम प्रधान दिनेश पांडेय, अनुरूपा देवी, बलराम मुर्मू, भीम रविदास, मकसूद आलम, अजय कुमार, नीतीश कुमार, अशोक कुमार, संदीप कुमार कनीय व सहायक अभियंता समेत कई लोग मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories