TOP BANNER
Sponsored

गुलाब चक्रवात गावां में भी दिखा जोरदार असर, पिहरा घाघरा नदी पर बना डायवर्सन बहा

कई घर जमींदोज गावां : प्रखंड में मुसलाधार वर्षा से भारी नुकसान हुआ है। गुरुवार की रात मुसलाधार वर्षा से माल्डा पिहरा पथ में घाघरा नदी पर बना डायवर्सन ध्वस्त हो गया। उक्त डायवर्सन के टूटने से उक्त पथ में आवागमन बाधित हो गया है। इससे लोगों को कई किलोमीटर घूमकर पिहरा और कोडरमा जाना

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 1, 2021 Oct 1 40 Views
Share

कई घर जमींदोज

गावां : प्रखंड में मुसलाधार वर्षा से भारी नुकसान हुआ है। गुरुवार की रात मुसलाधार वर्षा से माल्डा पिहरा पथ में घाघरा नदी पर बना डायवर्सन ध्वस्त हो गया। उक्त डायवर्सन के टूटने से उक्त पथ में आवागमन बाधित हो गया है। इससे लोगों को कई किलोमीटर घूमकर पिहरा और कोडरमा जाना पड़ रहा है।

बता दें कि उक्त डायवर्सन अबतक चार बार बह चुका है। वहीं अमतरो पंचायत के सिजुआई गांव में सोमर बेसरा का घर वर्षा के कारण गिर गया। गनीमत रही कि उस समय लोग आनन फानन में घर से बाहर निकल गए और एक बड़ा हादसा टल गया। लगातार हो रही वर्षा के कारण बघजंत, करगो, ढोडराहा, निमाडीह समेत विभिन्न गावों में कई एकड लहलहाती धान की फसल भी बह गई। सकरी नदी के किनारे खेतों में लगे फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है।

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories