TOP BANNER
Sponsored

बीडीओ ने योजनाओं में गति लाने को लेकर की समीक्षात्मक बैठक

लंबित कार्यों को पूरा करने का निर्देश गावां : प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में बुधवार को योजनाओं में गति लाने को लेकर प्रभारी बीडीओ रामगोपाल पांडेय के अध्यक्षता में सप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, मनरेगा व 15 वें वित्त से संबंधित योजनओं की समीक्षा की गई।

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 29, 2021 Sep 29 51 Views
Share

लंबित कार्यों को पूरा करने का निर्देश

गावां : प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में बुधवार को योजनाओं में गति लाने को लेकर प्रभारी बीडीओ रामगोपाल पांडेय के अध्यक्षता में सप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, मनरेगा व 15 वें वित्त से संबंधित योजनओं की समीक्षा की गई। वहीं लाभुकों के लंबित आवेदनों पर शीघ्र ही पहल करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में 2021-22 के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना में निर्धारित कार्य को दो से तीन दिनों के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया गया। बीडीओ रामगोपाल पांडेय ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर बूथ सत्यापन करने का विभागीय निर्देश प्राप्त हुआ है। सभी संबंधित कर्मचारियों को बूथ सत्यापन कर प्रतिवेदन देने को कहा गया है। कहा कि मनरेगा योजना में मजदूर बजट को पूरा करने का सभी कर्मियों को निर्देश दिया गया है। साथ ही कनीय व सहायक अभियंता को पेंडिंग एमबी को जल्द से जल्द पूरा करने का आदेश दिया गया है।

मौके पर बीपीओ अजीत चौधरी, बीपीआरओ संजय कुमार, लियाेपोल सोरेन, सैमुएल मुर्मू, विनोद यादव, बसंत कुमार, अशोक कुमार, नीतीश कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories