TOP BANNER
Sponsored

खरसान के निमाडीह हरिजन टोला में 4 साल से अधूरा पड़ा हुआ है आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण

संवेदक पर रुपये गबन करने का आरोप गावां : प्रखंड स्थित खरसान पंचायत के हरिजन टोला निमाडीह का आंगनबाड़ी केंद्र संवेदक की लापरवाही का भेंट चढ़ गया है। उक्त आंगनबाड़ी केंद्र भवन पिछले चार वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है। इससे उक्त केंद्र के बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 29, 2021 Sep 29 52 Views
Share

संवेदक पर रुपये गबन करने का आरोप

गावां : प्रखंड स्थित खरसान पंचायत के हरिजन टोला निमाडीह का आंगनबाड़ी केंद्र संवेदक की लापरवाही का भेंट चढ़ गया है। उक्त आंगनबाड़ी केंद्र भवन पिछले चार वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है। इससे उक्त केंद्र के बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र ही अधूरे भवन को बीडीओ से पूरा कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यहां चार वर्ष पूर्व कल्याण विभाग व मनरेगा योजना से स्थानीय संवेदक द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण कराया गया था जो भवन निर्माण के बाद सिर्फ बाहर और कुछ अंदर के हिस्सों में प्लास्टर कराकर छोड़ दिया गया। भवन निर्माण के दौरान खिड़की और दरवाजा आदि भी नहीं लगाया गया। वहीं सिर्फ बाहर रंग-रोगन और बिना जमीन बनाए काम को पूरा दिखाकर पैसा निकाल लिया गया।

कहा कि वर्तमान समय में सेविका का भी चयन हुआ है। अब ऐसे में बच्चे को कहां पढ़ाया जाएगा यह एक समस्या बन गया है। कहा कि पूर्व में सेविका के घर में ही आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन कर बच्चों को पढ़ाया जाता था जहां सेविका द्वारा भारी अनियमितता बरती जाती थी। बच्चों को नियमित पोषाहार आदि भी नहीं दिया जाता था। ग्रामीणों ने शीघ्र ही बीडीओ से अधनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र भवन को पूरा करवाने की मांग की है।

MIDDLE
Sponsored

इधर, ग्राम प्रधान मो मकसूद आलम ने कहा कि विभाग द्वारा संवेदक को पैसा पूरा नहीं मिलने के कारण भवन अधूरा पड़ा हुआ है। आजकल में विभागीय पहल करते हुए इसमें पुनः काम शुरु कर दिया जाएगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories