AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मंगलवार से गायब दो मासूम बच्चियों का शव मिलने से सनसनी, परिवार में मचा कोहराम

सरिया : थाना क्षेत्र के केशवारी में मंगलवार की सुबह गायब दो मासूम बच्चियों का शव बुधवार की सुबह एक तालाब में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर दिनेश सिंह, थाना प्रभारी प्रेम कुमार सदलबल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सरिया : थाना क्षेत्र के केशवारी में मंगलवार की सुबह गायब दो मासूम बच्चियों का शव बुधवार की सुबह एक तालाब में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर दिनेश सिंह, थाना प्रभारी प्रेम कुमार सदलबल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। मृतकों में निजाम अंसारी की पौने 2 वर्षीय पुत्री नाजिया परवीन और रज्जाक अंसारी की पौने 3 वर्षीय पुत्री शाहीन परवीन थी। दोनों आपस में चचेरी बहन थी।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह से दोनों बच्चियां गायब थी। इसके बाद से लगातार परिजन दोनों की खोजबीन कर रहे थे। वहीं जब शाम तक दोनों बच्चियों की कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजन थाने पहुंचे और बच्चियों की गुमशुदगी को लेकर आवेदन दिया। इधर आवेदन पर पुलिस ने जांच शुरू ही किया था कि बुधवार की सुबह शौच जाने के क्रम में किसी ग्रामीण की नज़र शव पर पड़ी। हो-हल्ला पर लोग जमा हुए और देखा कि दोनों शव पानी के उपर तैर रहे थे। घटनास्थल से घर की दूरी 2 सौ मीटर पर है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories