TOP BANNER
Sponsored

पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, SI की मौत, एक महिला समेत तीन जवान घायल

गिरिडीह : जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित NH 114A रातडीह में शनिवार की देर रात भीषण सड़क हादसा होगया। इस हादसे में बेंगाबाद थाने में पदस्थापित एक SI की मौत हो गई। जबकि तीन पुलिस कर्मी और फुटपाथ पर सो रही एक महिला व अन्य घायल हो गए। मृतक SI विनय हांसदा थे।वहीं घायलों

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 12, 2021 Sep 12 21 Views
Share

गिरिडीह : जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित NH 114A रातडीह में शनिवार की देर रात भीषण सड़क हादसा होगया। इस हादसे में बेंगाबाद थाने में पदस्थापित एक SI की मौत हो गई। जबकि तीन पुलिस कर्मी और फुटपाथ पर सो रही एक महिला व अन्य घायल हो गए। मृतक SI विनय हांसदा थे।वहीं घायलों में पुलिस कर्मी नागेंद्र कुमार, नवीन कुमार, चालक संजय कुमार व महिला शकुंतला देवी शामिल है।

कैसे हुई घटना

बताया जाता है कि शनिवार की रात गस्ती में विनय हांसदा की ड्यूटी थी। रात के करीब 11 बजे उन्हें लेने पेट्रोलिंग वाहन रातडीह स्थित उनके किराए के मकान पर पहुंचा। SI जब वाहन पर बैठने ही वाले थे इसी बीच मधुपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार सिलेंडर लोड ट्रक ने पेट्रोलिंग वाहन को टक्कर मार दी। ट्रक की रफ़्तार इतनी थी कि वाहन समेत SI को घिसटते हुए सड़क किनारे रेलिंग तक चली गई। जिससे रेलिंग से सटे झुग्गी में सो रही शकुंतला देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना में मौके पर ही SI की मौत हो गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी के नेतृत्व में सभी का इलाज शुरू हुआ। वहीं सूचना पर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह भी अस्पताल पहुंचे और घायलों की जानकारी ली।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories