TOP BANNER
Sponsored

अवैध बालू उठाव और मवेशी तस्करी के खिलाफ SDM की बड़ी कार्रवाई

दो ट्रक बालू व एक पिकअप वैन से  मवेशी जब्त गावां : प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बालू के अवैध उत्खनन और मवेशी तस्करी धड़ल्ले से चल रहा है। खासकर सीमावर्ती क्षेत्रों में जहां दूसरे राज्य से बाउंड्री शेयर करता है वहां पर मवेशी तस्करी और बालू तस्करी काफी फल फूल रहा है। इसे देखते

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 3, 2021 Sep 3 55 Views
Share

दो ट्रक बालू व एक पिकअप वैन से  मवेशी जब्त

गावां : प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बालू के अवैध उत्खनन और मवेशी तस्करी धड़ल्ले से चल रहा है। खासकर सीमावर्ती क्षेत्रों में जहां दूसरे राज्य से बाउंड्री शेयर करता है वहां पर मवेशी तस्करी और बालू तस्करी काफी फल फूल रहा है। इसे देखते हुए बीती देर रात एसडीएम धीरेंद्र कुमार सिंह और एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो के अगुवाई में गावां थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई जिसमें से बालू लदे दो ट्रक और मवेशी लदे एक पिकअप वैन को जब्त कर गावां थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

 

बताया जाता है कि मवेशियों को गिरिडीह से बिहार ले जाया जा रहा था एवं बालू को भी गावां से बिहार भेजा रहा था। हालांकि लगातार बढ़ रहे मवेशियों के अवैध कारोबार की गुप्त सूचना के आधार पर एसडीएम व एसडीपीओ के अगुवाई में टीम गठन कर छापेमारी की गई जिसमें मवेशी लदे एक पिकअप वैन को जब्त किया गया है।

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories