TOP BANNER
Sponsored

पैसे नहीं देने पर कर डाली नानी की गला रेत कर हत्या, मां को भी किया घायल

डुमरी : निमियाघाट थाना क्षेत्र के रोशनाटुंडा गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां पैसे नहीं दिए जाने के कारण एक नाती ने अपने साथियों के साथ मिलकर नानी की गला रेत कर हत्या कर दी. इतना ही नहीं उसने अपनी मां को भी चाकू से वार कर घायल कर दिया. घटना शनिवार

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 29, 2021 Aug 29 52 Views
Share

डुमरी : निमियाघाट थाना क्षेत्र के रोशनाटुंडा गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां पैसे नहीं दिए जाने के कारण एक नाती ने अपने साथियों के साथ मिलकर नानी की गला रेत कर हत्या कर दी. इतना ही नहीं उसने अपनी मां को भी चाकू से वार कर घायल कर दिया. घटना शनिवार रात की है. मृतिका 70 वर्षीय मसोमात पार्वती देवी थी.

 

मिली जानकारी के अनुसार मृतका के पति सरकारी नौकरी में थे. जिसके कारण उन्हें पेंशन मिलती थी. वहीं पुत्र नहीं होने के कारण वह अपनी बेटी रतनी देवी के पास रहती थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार हाल में उनके द्वारा एक ज़मींन बेची गई थी. जिसका पैसा उसके पास था. इसी पैसे के लालच में उसका नाती संतोष पंडित था. परिजनों की मानें तो उसकी नानी द्वारा उसे पैसे भी समय समय पर दिए जाते थे. लेकिन इसी बीच परिवार के लोगों द्वारा संतोष के किसी महिला से अवैध संबंध होने की जानकारी मिली. इसके बाद उसे पैसा देना बंद कर दिया गया. वहीं संतोष के द्वारा लगातार पैसे की मांग की जाती थी. इसी बीच संतोष अपने साथियों के साथ घर पहुंचा और गला रेत कर नानी की हत्या कर दी. इतना ही नहीं उसने मां पर भी चाकू से वार कर जख्मी कर दिया.

 

घटना की सूचना पर निमियाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं मृतका की बेटी रतनी देवी के फर्द बयान पर पुलिस ने आरोपी संतोष पंडित और उसके साथियों को हिरासत में ले लिया है. वहीं आरोपियों से  पूछताछ की जा रही है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories