TOP BANNER
Sponsored

नामांकन शुल्क में अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने बैठक कर जताई आपत्ति

बीईईओ से जांच की मांग गावां : प्रखंड स्थित बिरने उत्क्रमित उच्च विद्यालय में मंगलवार को नामांकन शुल्क में अवैध वसूली का ग्रामीणों ने बैठक कर विरोध जताया और बीईईओ से जांच की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा सत्र 21-22 में कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्र-छात्राओं से नामांकन

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 24, 2021 Aug 24 54 Views
Share

बीईईओ से जांच की मांग

गावां : प्रखंड स्थित बिरने उत्क्रमित उच्च विद्यालय में मंगलवार को नामांकन शुल्क में अवैध वसूली का ग्रामीणों ने बैठक कर विरोध जताया और बीईईओ से जांच की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा सत्र 21-22 में कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्र-छात्राओं से नामांकन शुक्ल निर्धारित राशि से अधिक लिया गया है। कहा कि 9वीं के छात्र-छात्राओं से 320 रुपए का रसीद देकर 400 रुपए लिया गया है। वहीं 10वीं के छात्र-छात्राओं से 315 रुपए का रसीद देकर 350 रुपए लिया गया है।

 

मामले को लेकर छात्र-छात्राओं ने भी सामूहिक रूप से मीडिया कर्मियों के बीच निर्धारित शुल्क से अधिक रुपए लेने की पुष्टि की। छात्र-छात्राओं ने बीईईओ को हस्ताक्षरयुक्त आवेदक देकर प्रधानाध्यापक पर उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर विद्यालय से गायब रहने का भी आरोप लगाया है। बाद में ग्रामीणों के बीच आपस में हो-हंगामा भी होने लगा। इसपर प्रबुद्ध लोगों के पहल पर शांत करा दिया गया।

इधर, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ अभिषेक आनंद ने कहा कि विद्यालय में नामांकन शुल्क के दौरान छात्र-छात्राओं से दस्तावेज ऑनलाइन चढ़ाने हेतु निर्धारित शुक्ल से कुछ अधिक पैसे लिए गए थे। इसको लेकर मैंने ग्रामीणों को विद्यालय के वस्तु स्थिति से अवगत कराकर उन्हें संतुष्ट करा दिया हूं। वहीं इस सत्र से छात्र-छात्राओं को परिचय पत्र उपलब्ध करवाने हेतु बच्चों के सहमति से कुछ पैसे लिए गए थे। जिसका अभी योजना बनाई गई है।

MIDDLE
Sponsored

मौके पर इंनौस के राष्ट्रीय परिषद सदस्य अशोक मिस्त्री, सकलदेव यादव, आनंदी यादव, विजय यादव, शशि कुमार, पवन कुमार, चंद्रकांत पांडेय समेत कई उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories