AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने को लेकर आकांक्षा वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को उपमहापौर ने लगाई फटकार

गिरिडीह : स्वच्छ भारत मिशन को लेकर नगर निगम के सभागार में मंगलवार को उपमहापौर प्रकाश राम की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक की गई. बैठक में उपमहापौर ने शहर में सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने को लेकर आकांक्षा वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सुपरवाइजर और कर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए 8 दिनों के


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : स्वच्छ भारत मिशन को लेकर नगर निगम के सभागार में मंगलवार को उपमहापौर प्रकाश राम की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक की गई. बैठक में उपमहापौर ने शहर में सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने को लेकर आकांक्षा वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सुपरवाइजर और कर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए 8 दिनों के अंदर अपनी कार्यशैली सुधारने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अगर फिर भी सुधार नहीं हुआ तो विभाग को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा.

इस बाबत उपमहापौर ने कहा कि शहर के कई वार्डों में आकांक्षा की गाड़ी साफ-सफाई के लिए नहीं पहुंच रही है बार-बार निगम में साफ-सफाई को लेकर लोगों की सूचनाएं आ रही थी जिसको देखते हुए बैठक में निर्देश दिया गया है कि निगम के सभी 36 वार्ड में डोर टू डोर कूड़े कचरे का उठाव हो. इसके साथ ही बैठक में शहर के विभिन्न स्थानों में डस्टबिन लगाने, साफ – सफाई व्यवस्था को लेकर उपकरण खरीदने के लिए कहा गया है ताकि शहर साफ़ सुथरा रह सके.

बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के नोडल पदाधिकारी मंजूर आलम, गौरी शंकर यादव आकांक्षा कंपनी के सुपरवाइजर रविंद्र कुमार, शिव पूजन कुमार , अफताब, उमेश, रोहित, शमशेर रजा, समेत अन्य निगम कर्मी मौजूद थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories