TOP BANNER
Sponsored

गिरिडीह : घूस लेते रंगे हाथ धराया पंचायत सचिव, एसीबी ने की कार्रवाई

गिरिडीह : जिले के तिसरी में एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए रंगे हाथ घूस लेते पंचायत सचिव को दबोच लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पंचायत सचिव महेश्वर राय 4 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। जिसके बाद भंडारी के अजय कुमार यादव ने एसीबी को इसकी सूचना दी। सूचना के सत्यापन

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 19, 2021 Aug 19 52 Views
Share

गिरिडीह : जिले के तिसरी में एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए रंगे हाथ घूस लेते पंचायत सचिव को दबोच लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पंचायत सचिव महेश्वर राय 4 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। जिसके बाद भंडारी के अजय कुमार यादव ने एसीबी को इसकी सूचना दी। सूचना के सत्यापन होने पर आज एसीबी की टीम पहुंची और 35 सौ रुपये घूस लेते महेश्वर राय को गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि अजय कुमार यादव ने भंडारी स्थित बजरंगबली मन्दिर के पास 15 वीं वित्त से एक चबूतरा निर्माण करवाया था। वहीं इसके राशि भुगतान के एवज में पंचायत सचिव 4 हजार घूस मांग रहा था। इसके बाद अजय कुमार यादव ने भाजपा तिसरी मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा से सहयोग मांगी और फिर एसीबी को आवेदन देकर शिकायत दर्ज करवाया।

शिकायत के बाद गुरुवार को एसीबी टीम तिसरी पहुंची और पंचायत सचिव महेश्वर राय को रंगे हाथ पकड़ लिया। फिलहाल एसीबी की टीम द्वारा पंचायत सचिव को धनबाद ले जाया गया है।

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories