TOP BANNER
Sponsored

गायत्री परिवार ने चलाया पौधरोपण अभियान

गावां : अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में रविवार को प्रखंड के गदर में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में लॉकडाउन का पालन करते हुए वृक्षारोपण जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। गायत्री परिवार के संयोजक अनिल कुमार ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान से ग्रामीणों को वृक्षारोपण का महत्व समझाकर वृक्षारोपण केलिए प्रेरित

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 18, 2021 Jul 18 52 Views
Share

गावां : अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में रविवार को प्रखंड के गदर में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में लॉकडाउन का पालन करते हुए वृक्षारोपण जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। गायत्री परिवार के संयोजक अनिल कुमार ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान से ग्रामीणों को वृक्षारोपण का महत्व समझाकर वृक्षारोपण केलिए प्रेरित किया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक पेड़-पौधा लगाया जा सके। क्योंकि कोरोना के दूसरी लहर में ऑक्सीजन को लेकर चारों तरफ त्राहिमाम मची हुई थी। इसलिए गायत्री परिवार द्वारा प्रखंड के सभी क्षेत्रों में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान गदर के राधाकृष्ण पहाड़ी पर प्रेरणादाई, स्टीकर युक्त, जाली युक्त बरगद, पीपल, आम समेत विभिन्न प्रकार के फुल, तुलसी के108 पेड लगाए गए।
मौके पर अयोध्या यादव, राजेन्द्र विश्वकर्मा, लखन विश्वकर्मा, सरयु पंडित, अरविंद शर्मा, सीमा भारती, किरण देवी, सुबोध कुमार समेत कई उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories