AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बलदेव साव की पुण्यतिथि पर धोती साड़ी का किया गया वितरण

गावां : गावां प्रखंड स्थित पिहरा में एक कार्यक्रम का आयोजन कर शनिवार को स्व बलदेव साव की 18वीं पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह स्व बलदेव साव के सुपुत्र सुरेश साव उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में पिहरा में स्थापित बलदेव साव के आदमकद प्रतिमा पर


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गावां प्रखंड स्थित पिहरा में एक कार्यक्रम का आयोजन कर शनिवार को स्व बलदेव साव की 18वीं पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह स्व बलदेव साव के सुपुत्र सुरेश साव उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में पिहरा में स्थापित बलदेव साव के आदमकद प्रतिमा पर पुष्पार्चन व माल्यार्पण किया गया। मौके पर सुरेश साव के द्वारा सैकड़ों गरीब महिलाओं एवं पुरुषों के बीच साड़ी धोती का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए सुरेश साव ने कहा कि मेरे पिता के निर्मम हत्या उग्रवादियों के द्वारा कर दी गई। लेकिन आज भी वे हम सब के अलावा पूरे क्षेत्र के दिल में बसे हैं। उन्होंने क्षेत्र में शांति स्थापना का उल्लेखनीय प्रयास किया। साथ ही साथ उग्रवाद एवं अपराध को रोकने के लिए सदैव प्रयासरत रहे। उनके द्वारा  गांव के विकास के लिए भी उल्लेखनीय प्रयास किया गया।
*18 वर्ष पहले बलदेव साव की हुई थी निर्मम हत्या*

बता दें कि स्व बलदेव साव की निर्मम हत्या 17 जुलाई 2003 को सशस्त्र उग्रवादियों ने कर दी थी। वे भाजपा के प्रखंड कमेटी के साथ साथ विधायक प्रतिनिधि भी थे। हत्या के दौरान माओवादियों ने उनके घर को विस्फोटक कर उड़ा दिया था। वहीं ट्रैक्टर समेत घर में रखा सारा सामान ले गए थे।
मौके पर निवर्तमान पंसस अरविंद गुप्ता, देवनंदन सिन्हा, योगेंद्र साव, उपेंद्र सिंह, आनंदी यादव, सागर साव, हरिलाल साव, रोजन अली, राजेश कुमार, अर्जुन रजक समेत कई उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories