AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भाकपा माले के मिलन समारोह में दर्जनों लोगों ने थामा माले का दामन

गावां : गावां प्रखंड अंतर्गत माल्डा बाजार में भाकपा माले का मिलन समारोह सम्पन्न हुई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पप्पू रजा एवं संचालन बंटी नें किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित हुए। नौजवानों नें कहा कि आज जिस तरह से बेरोजगारी बढ़ी है, भुखमरी अपने चरम पर है,


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गावां प्रखंड अंतर्गत माल्डा बाजार में भाकपा माले का मिलन समारोह सम्पन्न हुई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पप्पू रजा एवं संचालन बंटी नें किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित हुए। नौजवानों नें कहा कि आज जिस तरह से बेरोजगारी बढ़ी है, भुखमरी अपने चरम पर है, ऐसे दौर में नौजवानों के सामने काफी जटिल समस्या खड़ी हो गई है, यदि नौजवान इन समस्याओं से मुक्ति चाहते हैं तो उन्हें लाल झंडा थामना ही होगा।
*केंद्र में बैठी मोदी की सरकार अंग्रेजो के शासन से भी बदतर है – राजकुमार यादव*
मिलन समारोह को सम्बोधित करते हुवे पूर्व विधायक नें कहा कि मोदी सरकार नें शिक्षा, स्वस्थय एवं रोजगार को लॉकडाउन के नाम पर आम जनता को अंधेरे में धकेलने का काम किया है। भाजपा के तानाशाही रवैये एवं महंगाई के खिलाफ आम लोगों के चेहरा पर गुस्सा साफ झलक रहा है l उन्होंने कहा कि केन्द्र में बैठी नरेन्द्र मोदी की सराकर अंग्रेजों के शासन से भी बदतर है। उसके खिलाफ हमने लड़ाई शुरू की है। सच बोलने का हक पाने की लड़ाई, संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई हमें लड़ना पड़ रहा है। हमारा विकास मॉडल शिक्षा, स्वस्थ्य और आवास सुविधाओं को गरीबों तक पहुंचाने का है। सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य का निजीकरण कर रही है l माले हमेशा गरीब, किसान, दलित के हित की पार्टी रही है। इस मौके पर इब्राहिम, रुस्तम, सद्दाम, तारा, नौशाद, जीतेन्द्र साव, अमित कुमार, रोशन सिन्हा, बाबुजान, पिंटू कुमार,सुभाष कुमार समेत दर्जनों लोगों ने भाकपा माले का दामन थामा।
मौक़े पर कार्यकारी प्रखंड सचिव सकलदेव यादव, अकलेश यादव, रंजीत कुमार, गाँधी यादव, मन्नू यादव, अनवर, पिंटू कुमार समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories