TOP BANNER
Sponsored

क्षेत्र की समस्याओं पर चुप्पी साधे हुए सांसद- विधायक : पूर्व विधायक

गावां : गावां प्रखंड स्थित पिहरा पश्चिमी पंचायत के बाराडीह एवम पिहरा पूर्वी पंचायत के मानपुर में मंगलवार को भाकपा माले की ओर से जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के सदस्यता अभियान के साथ साथ क्षेत्र की समस्याओं, पेंसन,

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 13, 2021 Jul 13 37 Views
Share

गावां : गावां प्रखंड स्थित पिहरा पश्चिमी पंचायत के बाराडीह एवम पिहरा पूर्वी पंचायत के मानपुर में मंगलवार को भाकपा माले की ओर से जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी के सदस्यता अभियान के साथ साथ क्षेत्र की समस्याओं, पेंसन, आवास समेत अन्य सरकारी योजनाओं में जनभागीदारी पर चर्चा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि वर्तमान भाजपा की मोदी सरकार में भ्रष्टाचार सर चढ़कर बोल रहा है।

महंगाई की मार से लोग त्रस्त हैं। डीजल पैट्रोल समेत आवश्यक वस्तुओं का दाम लगातार बढ़ रहा है जिससे इस महामारी में लोगों का जीना दुभर हो गया है। अपने कार्यकाल में मैंने क्षेत्र में पुल पुलिया, तालाब सड़कों आदि का निर्माण करवाया था, वहीं पावरग्रीड व पावर सबस्टेशन की भी स्वीकृति दिलवाई थी। लेकिन वन विभाग से एनओसी नहीं मिलने के कारण कार्य लंबित है। इन तमाम मुद्दों को लेकर शीध्र ही भाकपा माले द्वारा प्रखंड स्तर पर जनांदोलन किया जायेगा। कहा कि यहां के सांसद और विधायक क्षेत्र की समस्याओं पर चुप्पी साधे हुए हैं।
इस दौरान दर्जनों लोगों ने भाकपा माले में शामिल होने की घोषणा की।
मौके पर पप्पु यादव, अनंत कुमार आर्य, इन्द्रदेव यादव, बाल गोविन्द यादव, किरण देवी, अफसाना खातून, मुनीम सॉय, सखी चन्द यादव, कारू यादव, मीना देवी, उदय यादव, जितेन्द्र प्र यादव, एवम नरेश कुमार समेत दर्जनों उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories