TOP BANNER
Sponsored

गावां के नगवां में दुकान से ताला तोड़कर चोरी, पुलिस ने की जांच

गावां : गावां थाना क्षेत्र के नगवां में सोमवार की देर एक मोबाइल दुकान से चोरों ने हजारों रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ लिया। बताया जाता है कि नगवां में मां टेलीकॉम नामक दुकान में सोमवार की देर रात कुछ अज्ञात चोरों ने दुकान के ताला तोड़कर नकद राशि, चारमोबाइल फोन, 15 डिस्पेलय और

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 13, 2021 Jul 13 41 Views
Share

गावां : गावां थाना क्षेत्र के नगवां में सोमवार की देर एक मोबाइल दुकान से चोरों ने हजारों रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ लिया। बताया जाता है कि नगवां में मां टेलीकॉम नामक दुकान में सोमवार की देर रात कुछ अज्ञात चोरों ने दुकान के ताला तोड़कर नकद राशि, चारमोबाइल फोन, 15 डिस्पेलय और फोल्डर समेत कई सामानों की चोरी कर ली। दुकान संचालक विक्की बरनवाल ने बताया कि वह रोज की तरह सोमवार को भी दुकान बंद करके घर चला गया था।

जब सुबह दुकान आया तो देखा कि दुकान का मेन दरवाजा और ताला टूटा हुआ है। दुकान के सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा हुआ है। घटना के बाद संचालक इसकी सूचना गावां थाना प्रभारी सूरज कुमार को दी। सूचना पर एएसाई संजय सिंह स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। हालांकि दुकान में लगी सीसीटीवी फुटेज में चोरों की तस्वीर कैद हो गई। लेकिन अंधेरा होने के कारण चोरों की तस्वीर पूरी तरह से साफ नजर नहीं आने पर उसकी पहचान नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी सूरज कुमार ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories