AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

परिवार कल्याण पखवाड़ा का हुआ उद्घाटन, चलेगा अभियान

गावां : देश में बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रण करना अत्यंत जरूरी है। इसे संतुलित करने के लिए परिवार नियोजन के विकल्पों को योग्य दंपति अपनाएं। उक्त बातें आयुष चिकित्सक डॉ काजीम खान ने गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित परिवार कल्याण पखवाड़े का उद्घाटन के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि आज


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : देश में बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रण करना अत्यंत जरूरी है। इसे संतुलित करने के लिए परिवार नियोजन के विकल्पों को योग्य दंपति अपनाएं। उक्त बातें आयुष चिकित्सक डॉ काजीम खान ने गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित परिवार कल्याण पखवाड़े का उद्घाटन के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि आज के समय में बढ़ती जनसंख्या देश के लिए एक बोझ बनता जा रहा है। इसे रोकने के लिए परिवार नियोजन को अपनाना चाहिए। परिवार नियोजन से हम समृद्ध परिवार एवं समाज का भी निर्माण कर सकते हैं।

कहा कि बढ़ती जनसंख्या इस संकटकाल में कई समस्याओं के कारक बनते हैं। जनसंख्या का सीधा संपर्क आम लोगों की जरूरत से जुड़ा है। जनसंख्या बढ़ेगी तो आवास, भोजन के लिए जमीन की जरुरत होगी, आने वाले दिनों में हम जमीन कहां से लाएंगे। उन्होंने सभी धर्म एवं संप्रदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा कि देश, समाज एवं परिवार हित में परिवार नियोजन अपना कर जनसंख्या को संतुलित करें। एमपीडब्लू सह गायत्री परिवार के संयोजक अनिल कुमार ने कहा कि 11 जुलाई से 24 जुलाई तक चलने वाला इस परिवार कल्याण पखवाड़ा बिल्कुल निशुल्क है। सभी योग्य दंपति अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर बंध्याकरण कराए और अन्य महिला पुरुषों को जागरूक करें। कार्यक्रम के उपरांत कंडोम, गर्भ निरोधक दवा का भी वितरण किया गया।
उद्घाटन के मौके पर आलोक चंद्र झा, अनिल कुमार, पंकज सिंह, सोनू कुमार, नुसरत परवीन, उषा देवी, रेखा देवी, ममता देवी, अन्नू देवी, चंचला देवी, गौरव कुमार व गौतम कुमार समेत कई उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories