TOP BANNER
Sponsored

मनरेगा में जेसीबी का उपयोग होने से ग्रामीणों में नाराजगी, प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

गिरिडीह : सदर प्रखंड के गादी श्रीरामपुर में सरकारी कार्यो में भारी लूट के खिलाफ भाकपा माले ने मोर्चा. खोल रखा है।माले नेता का आरोप अब साबित भी हो रहा है। श्रीरामपुर के हाड़ी टोल से अतिवीर गेट तक मनरेगा से सड़क निर्माण के लिए मिट्टी मोरम का काम चल रहा है,कायदे से इस में

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 11, 2021 Jul 11 40 Views
Share

गिरिडीह : सदर प्रखंड के गादी श्रीरामपुर में सरकारी कार्यो में भारी लूट के खिलाफ भाकपा माले ने मोर्चा. खोल रखा है।माले नेता का आरोप अब साबित भी हो रहा है। श्रीरामपुर के हाड़ी टोल से अतिवीर गेट तक मनरेगा से सड़क निर्माण के लिए मिट्टी मोरम का काम चल रहा है,कायदे से इस में मजदूरों को लगाना है लेकिन जिले में मनरेगा में मची लुट के कारण मजदूरों के पेंट में लात मारा जा रहा है। मनरेगा से बन रहा इस रोड में खुले आम जेसीबी लगा कर काम किया जा रहा था,जब स्थानीय माले नेताओं ने इसका विरोध किया तो मनरेगा माफियों ने अंजाम भुगतने की धमकी भी दी।लेकिन माले नेताओं के भारी विरोध के बाद जेसीबी चालक जेसीबी लेकर भाग खड़ा हुआ।

माले नेता राजेश सिन्हा ने गादी श्रीरामपुर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा में व्याप्त भष्टाचार को लेकर सिधे मुखिया पति मनीलाल साहू पर आरोप लगाते हुऐ पिछले ब्लॉक डभलपमेन्ट अफसर सुदेश कुमार से शिकायत की थी,श्री कुमार नें पंचायत क्षेत्र में योजनाओं में गड़बड़ी देख मुखिया पति को समझाया भी था, किन्तु उनके तबादले के बाद पुनः पंचायत में मनरेगा में लूट की ऐसी तस्वीरे आने से जिला प्रशासन के द्वारा प्रवासी मजदूरों के लिए रोजगार का दावा करना खोखला साबित हो रहा है। इधर माले नेताओं ने अब जिला प्रशासन से तत्काल गादी श्रीरामपुर पंचायत के मुखिया का पावर खत्म कर कारवाई की मांग की है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories