AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नाबालिग को प्रताड़ित व मारपीट करने वाले जीजा को पुलिस ने लिया हिरासत में

गावां : गावां प्रखंड स्थित पिहरा पश्चिमी पंचायत के नीमाडीह गांव में एक जीजा द्वारा अपनी दो नाबालिग सालियों के साथ मारपीट व प्रताड़ित करने वाले जीजा को गावां थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गौरतलब है कि उक्त गांव की महिला सविता देवी की मौत कुछ वर्ष पूर्व डोभा में डूबने से हो


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गावां प्रखंड स्थित पिहरा पश्चिमी पंचायत के नीमाडीह गांव में एक जीजा द्वारा अपनी दो नाबालिग सालियों के साथ मारपीट व प्रताड़ित करने वाले जीजा को गावां थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गौरतलब है कि उक्त गांव की महिला सविता देवी की मौत कुछ वर्ष पूर्व डोभा में डूबने से हो गई थी। महिला की दो पुत्रियां विवाहित है। पहली पुत्री आरती देवी अपने पति के साथ अपने माईके के घर में रह रही है। मृतका की दो नाबालिग पुत्री दस वर्षीय पम्मी एवं रूनीता कुमारी अपने घर में जीजा के साथ रह रही है। पिछले कई दिनों से जीजा नवीन के द्वारा दोनों बच्चियों को बेरहमी से मारपीट किया जा रहा था। गुरुवार को रूनीता किसी प्रकार भाग कर अपने मामा घर जगदीशपुर गांव पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई। बाद में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेंस फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं के सहयोग से उसे गावां थाना लाया गया। बाद में गावां थाना पुलिस ने बच्ची को इलाज हेतु गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भेज दिया।

मामले में शुक्रवार को गावां थाना पुलिस नीमाडीह गांव पहुंची, लेकिन वहां घर में ताला लटका था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पुछताछ की। लोगों ने बताया कि जीजा नवीन के द्वारा लगातार बच्चियों को बेरहमी से पीटा जाता है। बच्चियों के चिखने की आवाज बाहर नहीं पहुंचे इसके लिए घर के अंदर तेज आवाज में बाजा बजाया जाता है। बाद में पुलिस ने जगदीशपुर गांव से जिजा नवीन यादव को हिरासत में ले लिया और दूसरी बच्ची को जीजा के चुंगल से बरामद कर लिया गया।
इधर, थाना प्रभारी ने कहा कि मामले में नाबालिग के मामा जगदीशपुर निवासी दरोगी प्रसाद के द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है। दोनों नाबालिग बच्चियों को मामा को सौंपा गया है। आरोपी जीजा चक निवासी नवीन यादव को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories