AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अनाथ बच्चों को भेजा गया चाइल्ड होम

गावां : गावां प्रखंड स्थित पिहरा पूर्वी पंचायत के घरहरवा में अनाथ हुए बच्चों को सोमवार को चाइल्ड होम गिरिडीह भेज दिया गया। ज्ञात हो कि विगत दिनों धरहरवा में घर के अंदर से संदिग्ध अवस्था में मुन्नी देवी का शव बरामद किया गया था। बाद में महिला की हत्या के आरोप में उसके पति


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गावां प्रखंड स्थित पिहरा पूर्वी पंचायत के घरहरवा में अनाथ हुए बच्चों को सोमवार को चाइल्ड होम गिरिडीह भेज दिया गया। ज्ञात हो कि विगत दिनों धरहरवा में घर के अंदर से संदिग्ध अवस्था में मुन्नी देवी का शव बरामद किया गया था। बाद में महिला की हत्या के आरोप में उसके पति को जेल भेज दिया गया था। मां की मृत्यु व पिता के जेल चले जाने के बाद उनके छह बच्चे अनाथ हो गए थे।

सोमवार को गिरिडीह चाइल्ड लाइन के कार्यकर्ता जयराम यादव एवम अमर कुमार पाठक घरहरवा गांव पहुंचे व अनाथ हुए छह बच्चे क्रमश: साढ़े ग्यारह वर्षीय पुनम कुमारी, दस वर्षीय सोनम कुमारी, आठ वर्षीय आरती कुमारी, छह वर्षीय शिवम कुमार, चार वर्षीय शुभम कुमार, एवम एक वर्षीय भारती कुमारी को अपने साथ ले गये. चाइल्ड लाईन के कार्यकर्ता जयराम यादव ने कहा कि सभी बच्चों को सीडब्ल्यूसी को सौंपा जायेगा, जहां बच्चों की समुचित देखभाल हो सकेगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories