AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

टीका को लेकर बुजुर्गों में दिख रहा है खास उत्साह, संख्या में लगातार हो रही है बढ़ोतरी

गावां : गावां में कोविड-19 के टीकाकरण को लेकर अब लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। जिन लोगों के मन में पहले वैक्सीनेशन को लेकर कई तरह की भ्रंतियां थीं, लोग डरे और सहमे हुए थे, अब वहीं लोग टीका लगवाने के लिए कतार में पहले से ही लग रहे हैं जो एक


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गावां में कोविड-19 के टीकाकरण को लेकर अब लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। जिन लोगों के मन में पहले वैक्सीनेशन को लेकर कई तरह की भ्रंतियां थीं, लोग डरे और सहमे हुए थे, अब वहीं लोग टीका लगवाने के लिए कतार में पहले से ही लग रहे हैं जो एक अच्छा संकेत है। बता दें कि प्रखंड के तारापुर वैक्सीनेशन केंद्र पर तो जमडार तक के लोगों ने आकर वैक्सीन का पहला डोज लिया। एक समय ऐसा भी था कि कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं से लोग वैक्सीनेशन को लेकर बात करने से कतराते थे, उनका कहना था टीका लगवाने से लोगों की मौत हो जाती है। मगर मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती, बीडीओ मधु कुमारी, स्वास्थ्य विभाग की टीम, ग्राम पंचायतों के सक्रिय प्रतिनिधि, डीलर एवं कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन की संयुक्त पहल का नतीजा है कि टीकाकरण की संख्या में निरन्तर इजाफा हो रहा है। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के सहायक परियोजना पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सत्यार्थी फाउंडेशन के बाल मित्र ग्राम कार्यकर्ता अभी भी रोजाना लोगों को वैक्सीनेशन हेतु प्रेरित करने में लगे हुए हैं। तीसरी लहर को हम सभी को मिलकर रोकना है। अब लोग सामने से फोन करके वैक्सीनेशन हेतु कैम्प लगवाने की मांग भी कर रहे हैं।

मौके पर टीकाकरण अभियान में हेल्थ विभाग की टीम, स्थानीय डीलर, वार्ड सदस्य किरण देवी, विद्यालय के सचिव हेमंत कुमार महतो, शिक्षक अर्जुन पंडित,केदार पंडित, जितेंद्र पंडित,सदानंद पंडित, सत्यार्थी फाउंडेशन के बाल मित्र ग्राम कार्यकर्ता कृष्णा पासवान, पंकज कुमार,विरेंद्र यादव सहित वैक्सीन लेने वाले मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories